फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women committed suside

महिला की हत्या कर की खुदकुशी

Wed, 14 Oct 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 14 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के गांधी कैंप निवासी एक युवक ने मंगलवार को दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


युवक ने एक महिला की हत्या कर खुद को गोली से उड़ा लिया। मृतक महिला का मायका भी शहर के गांधी कैंप में ही बताया जा रहा है। पुलिस प्रेम प्रसंग से इंकार नहीं कर रही है।

मामला नई दिल्ली के रणजीत नगर स्थित बलजीत नगर इलाके का है। मंगलवार दोपहर बाद एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर खुदकुशी कर ली।

पुलिस को युवक के पास से एक पिस्टल और कट्टा मिला है। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान प्रियंका शर्मा (30) के रूप में हुई। प्रियंका पति शिपू शर्मा और बेटी अवनी (5) और बेटा चिराग (4) के साथ बलजीत नगर में रहती थी।
विज्ञापन


प्रियंका की शिपू से 10 साल पहले शादी र्हुई थी। शिपू बैटरी की कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। आरोपी युवक की पहचान रोहतक के गांधी मार्केट निवासी दीपक उर्फ राकेश (30) के रूप में हुई है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि प्रियंका का गांधी मार्केट में ही मायका है और दीपक उसके पड़ोस में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अधिकारिक रूप से अभी कारणों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि दीपक प्रियंका पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। फिलहाल पुलिस की एक टीम रोहतक में दीपक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

झगड़ा करने के बाद मारी गोली
वारदात के समय घर में मौजूद प्रियंका के बच्चों ने अपने परिचितों को बताया कि दीपक घर आने के बाद उसकी मां के साथ झगड़ा करने लगा। काफी झगड़ा होने के बाद दीपक ने पिस्तौल निकालकर प्रियंका को गोली मारने की धमकी दी। जिससे डर कर प्रियंका घर के बाहर भागी। लेकिन दीपक ने घर के गेट से ही प्रियंका पर गोली चला दी। गोली उसके गर्दन पर लगी और प्रियंका वहीं ढेर हो गई। प्रियंका की हत्या करने के बाद दीपक ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed