फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman dies after falling from roof in Rohtak, husband and his friend accused of murder

छत से गिरकर महिला की मौत: आरोप- पति व दोस्त अनैतिक कार्य के लिए दबाव डाल रहे थे, मना करने पर दिया धक्का

Tue, 08 Aug 2023 02:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 02:07 AM IST
सार

पति सहित दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। भिवानी के गांव बड़ेसरा के युवक ने गाजियाबाद की युवती से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पहले पति से अनबन के बाद युवती ने आरोपी के साथ दूसरी शादी की थी। आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Woman dies after falling from roof in Rohtak, husband and his friend accused of murder
आरती अपनी माँ के साथ। - फोटो : परिजन

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की चाणक्यपुरी कॉलोनी में मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली थी। उसकी मां का आरोप है कि उसकी 22 वर्षीय बेटी को उसके पति मोनू और उसका दोस्त अनैतिक कार्य के लिए दबाव डाल रहे थे। मना करने पर दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद जिले के भौपूरा शाहीवाबाद की तुलसी निकेतन कॉलोनी निवासी मीना शर्मा ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी 22 वर्षीय आरती ने पहले भौपूरा के युवक शदाब के साथ प्रेम विवाह किया था, दोनों का तीन साल का बेटा है। शदाब से मनमुटाव के चलते आरती ने भिवानी जिले के गांव बडेसरा निवासी अजय उर्फ मोनू से एक साल पहले प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन


आरती पहले अपने पति मोनू के साथ रोहतक स्थित हिसार बाईपास पर किराये के मकान में रहती थी। आरती ने उसे फोन करके बताया कि अब वह एक सप्ताह पहले चाणक्यपुरी कॉलोनी में मकान में किराये पर आकर रहने लगी। सोमवार को करीब आठ बजे उसकी दूसरी बेटी पूजा ने बताया कि आरती की छत से गिरने से मौत हो गई है। वह शाम को अपने बेटे राहुल, पड़ोसी अजय व जाकिर के साथ रोहतक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मां ने यह आरोप लगाया
मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसने चाणक्यपुरी कॉलोनी में आकर अच्छी तरह तसल्ली की। पता चला कि छह अगस्त को पूरा दिन आरती पर उसके पति मोनू व उनके पड़ोस के ही युवक अमन उर्फ राज सोलंकी ने अनैतिक कार्य के लिए दबाव डाला। अमन 15 दिन पहले आरती के पास आया था। दोनों उसे छत से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।


युवती की मां के बयान पर उसके पति मोनू व युवक अमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पुलिस यह पता लगा रही है कि युवती खुद छत से गिरी है या उसे धक्का दिया गया है। -इंस्पेक्टर विपिन कुमार, प्रभारी थाना सिविल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed