{"_id":"587d2d4f4f1c1b3403eff623","slug":"wife-has-divorced-son-in-low-brother-shot-him-crime-in-rohtak-rohtak-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तलाक दिया तो साले ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को तलाक दिया तो साले ने मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 17 Jan 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई में भर्ती दिनेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को तलाक देना बैंसी के एक युवक को भारी पड़ गया। इससे नाराज साले ने रविवार रात को अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसको गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांव बैंसी निवासी दिनेश की शादी कुछ समय पहले भिवानी की युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद घरेलू कलह के चलते दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों के बीच विवाद को खत्म करने के लिए कई बार पंचायती तौर पर भी फैसला हुआ लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि हाल ही में दोनों के बीच तलाक हो गया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों पक्षों में तनाव बना रहा। पुलिस को दिए बयान में दिनेश ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद घर में बैठा था। तभी घर के बाहर से किसी ने दिनेश के नाम से आवाज लगाई।
जब दिनेश ने आवाज लगाने वाले का नाम पूछा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जैसे ही दिनेश घर से बाहर निकला तो बाहर खड़े तीन चार लोगों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दिनेश को दो गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिर दिनेश को आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। दिनेश का आरोप है कि उसके साले खुशीराम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।