{"_id":"5713f7044f1c1b243410fe5b","slug":"wife-did-not-return-from-the-maiden-young-man-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से नहीं लौटी पत्नी, गम में फंदे पर लटका युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके से नहीं लौटी पत्नी, गम में फंदे पर लटका युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 18 Apr 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी मायके से नहीं लौटी तो उसकी जुदाई युवक सह न कर सका। पत्नी से मोबाइल पर बात करते-करते श्रीनगर कॉलोनी का दीपक चुन्नी का फंदा लगा झूल गया। जब वह फंदे पर लटका मिला तो उसके पैर के पास मोबाइल पड़ा था। पुलिस ने मोबाइल की डिटेल देखी तो आखिरी बात उसने पत्नी से बात की थी। दीपक की पत्नी झगड़ा होने के बाद काफी समय से ससुराल नहीं आई थी। इसी बात को लेकर दीपक तनाव में था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक श्रीनगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनके तीन बेटे और दो बेटी हैं। बड़ा बेटा 22 वर्षीय दीपक घर-घर जाकर आरओ लगाने और मरम्मत करने का काम करता था। दीपक का छोटा भाई शैलेंद्र शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है।
राजेंद्र ने बताया कि दीपक और शैलेंद्र की शादी 12 दिसंबर 2015 को गांव पटवापुर निवासी दो बहनों से हुई थी। आरोप है कि मामूली झगड़े को लेकर दोनों बहनें करीब तीन महीने पहले मायके चली गईं थीं। इसके बाद वे ससुराल नहीं लौटीं। जब दीपक और उसके परिवार के सदस्य बहुओं को लेने उनके मायके पटवापुर गए तब भी वे वापस नहीं आईं। इसी बात को लेकर दीपक तनाव में था।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को दीपक खाना खाने के बाद ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। परिजनों ने जैसे-तैसे कमरे का दरवाजा खोला तो दीपक फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो मृतक के पैर के पास मोबाइल पड़ा मिला। उसने मोबाइल से अंतिम बार पत्नी के मायके का मोबाइल नंबर डायल मिला है, हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पिता बोले, अब दूसरे बेटे की चिंता
दीपक के आत्महत्या करने के बाद उनके पिता राजेंद्र को दूसरे बेटे की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि दीपक की मौत का कारण उसकी पत्नी है। वह बेटे की पत्नी को मनाने कई बार पटवापुर गए, लेकिन बात नहीं बनी। दूसरे बेटे शैलेंद्र की पत्नी भी मायके में ही है। सूत्रों के अनुसार शादी के अगले दिन जब दोनों बहनें अपने मायके वापस गईं थी तो उन्हें वापस नहीं भेजा गया था। दो दिन बाद पंचायत होने पर दोनों बहनें वापस आईं थीं।
आपसी मनमुटाव के कारण दीपक की पत्नी अपने मायके चली गई थी। इससे वह तनाव में था। इस कारण ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विवेक कुमार, डीएसपी।