{"_id":"62ff2982146d416d9b77b7c5","slug":"two-died-in-accident-at-kalanaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलानौर में हादसा: दोस्त की पार्टी से घर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी पलटी, हादसे में दोनों की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कलानौर में हादसा: दोस्त की पार्टी से घर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी पलटी, हादसे में दोनों की जान गई
Fri, 19 Aug 2022 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:44 AM IST
सार
पुलिस ने पहुंच कर दोनों शवों को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक अनिल और अजय।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के कलानौर खंड के गांव आंवल में गुरुवार देर रात दोस्त की पार्टी से घर लौट रहे स्कूटी सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अनिल और 23 वर्षीय अजय गुरुवार देर रात अपने दोस्त की पार्टी से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
बीच रास्ते में आंवल के बस अड्डे से होकर गुजरने वाली कटेसरा माईनर की पटरी पर स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सुबह सवेरे नहर पर सैर करने गए ग्रामीणों ने देखा कि स्कूटी के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। दूसरा शव भी साथ में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों शवों को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं।
विज्ञापन