फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two Accused of Murder injured in Encounter with rohtak police

Rohtak: मनजीत हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से दोनों घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 09 Dec 2024 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 10:29 AM IST
सार

झज्जर से रोहतक के किलोई गांव में अपने चचेरे भाई की शादी में आए दिल्ली पुलिस के पूर्व सिपाही मनजीत की हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया का नाम सामने आया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Two Accused of Murder injured in Encounter with rohtak police
रोहतक में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

मनजीत दिघल हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से पुलिस की सोमवार सुबह गोहाना रोड कृष्णा डेरी के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। बदमाशों की पहचान खरखौदा के साहिल और फतेहाबाद के टिब्बी गांव निवासी जसवीर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने सीआईए 1 टीम पर भी कई राउंड फायरिंग की। दोनों बदमाशों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां जसबीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों बदमाशों ने ही बैंक्वेट हॉल में घुसकर मनजीत को गोली मारी थी।
विज्ञापन




बदमाशों की गोली एसटीएफ और सीआईए 1 की टीम को भी लगी थी। हालांकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी इस वजह से बाल बाल बच गए दो गोली पुलिस की गाड़ियों में भी लगी है। मुठभेड़ के दाैरान दोनों ओर से करीब 20 से 22 गोली चली। इस दौरान बदमाशों को भी तीन से चार गोली लगने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कृष्णा डेरी के पास मौजूद है और वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सीआईए 1 और एसटीएफ ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर के डीघल गांव निवासी मनजीत के चचेरे भाई की बरात शुक्रवार को रोहतक के किलोई गांव में गई थी। यहां पर शादी में सड़क के बाद मनजीत और उसके दोस्त खाना खा रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शी बारातियों ने बताया कि हत्यारे काफी देर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दिया है बदमाशों ने इस घटना के लिए पहले ही रखी कर रखी थी। उनको पता था कि चचेरे भाई की शादी में मनजीत जाएगा और वहां पर वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है इसी का लाभ उठाते हुए बदमाशों में मनजीत की फार्म हाउस में हत्या कर दी।

मनजीत की हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया का नाम सामने आया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। बदमाश शादी में बाराती बनकर गए थे और पास में जाकर सीधे सिर में जाकर गोली मार दी। विरोध करने पर पास में खड़े मनदीप को भी पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान मची अफरा तफरी का लाभ उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मनजीत की हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ का नाम आ रहा है। उसने पोस्ट की है और नीरज फरीदपुरिया का भी नाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed