फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tunda from Ajmer jail appeared in Rohtak court via VC

Haryana: अजमेर जेल से टुंडा ने लगाई रोहतक कोर्ट में वीसी से हाजिरी, नहीं आया कोई गवाह

Fri, 23 Dec 2022 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

एएसजे राजकुमार यादव की अदालत में सुनवाई चल रही है। गवाही की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। छह जनवरी को केस की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Tunda from Ajmer jail appeared in Rohtak court via VC
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर में सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा ने शुक्रवार को एएसजे राजकुमार यादव की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान की अजमेर जेल से हाजिरी लगाई, लेकिन कोर्ट में गवाह न आने के कारण केस की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब मामले की अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी। 

विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील विनीत वर्मा ने कहा कि 1997 में शहर की पुरानी सब्जी मंडी में फड़ी के पास धमाका हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। थोड़ी देर बाद किला रोड बाजार में रेहड़ी पर रखे थैले में धमाका हुआ। दो धमाकों से शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


मामले में दिल्ली पुलिस ने एक साल बाद एक युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने कहा कि धमाकों के पीछे यूपी के गाजियाबाद निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा का हाथ है, जो पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में दिल्ली पुलिस ने टुंडा को नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते समय काबू कर लिया था। तभी से टुंडा के खिलाफ जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। टुंडा फिलहाल राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed