फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एक रात आर्यनगर में चोरों ने पांच मकान खंगाले, नशीला पदार्थ सुंघा जेब से भी रुपये निकाले

एक रात आर्यनगर में चोरों ने पांच मकान खंगाले, नशीला पदार्थ सुंघा जेब से भी रुपये निकाले

Sun, 16 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 16 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
एक रात आर्यनगर में चोरों ने पांच मकान खंगाले, नशीला पदार्थ सुंघा जेब से भी रुपये निकाले
आर्य नगर में पांच मकानों में घुसे चोर, नशीला पदार्थ सुंघा जेब से भी निकाले रुपये - फोटो : amar ujala
चोरों ने शुक्रवार रात आर्यनगर कॉलोनी स्थित पांच घरों को खंगाल दिया। पांचों घरों से चोर लाखों के आभूषण, कैश सहित अन्य सामान चोरी कर ले गये। इतना ही नहीं आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर उनकी जेब तक से रुपये निकाल लिये। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आर्यनगर कॉलोनी निवासी विनोद छाबड़ा ने बताया उनकी पुराना बस स्टैंड के पास डेयरी है। शुक्रवार को विनोद के घर पर रिश्तेदार आये हुए थे। रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गये। इसी बीच चोर उनके घर में घुस गये। घर में घुसने के बाद चोरोें ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से 80 हजार रुपये, वाहनों की चाबियां सहित लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिये। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। सुबह होने पर विनोद को घटना के बारे में पता चला। इसी तरह चोरों ने कॉलोनी के ही अशोक शर्मा के घर में घुसकर आभूषण और कैश चोरी कर लिया। चोर घर से घरेलू सामान भी चोरी कर ले गये। इसके अलावा चोरों ने सब्जी विक्रेता के घर में सेंधमारी की। चोर सब्जी विक्रे ता के घर से भी हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। चोरों ने इसी कालोनी के दो और मकानों में हाथ साफ किया। सुबह होने पर कालोनी के लोगों ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने मेें दी। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed