फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The swindle real aunt's sons, hurt suicide victim

सगी बुआ के बेटों ने की ठगी, आहत पीड़ित ने की आत्महत्या

Thu, 24 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Thu, 24 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
The swindle real aunt's sons, hurt suicide victim
क्राइम
सगी बुआ के दो बेटों से ठगी का शिकार हुए दो बच्चों के पिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। अब परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। इस संबंध में मृतका की पत्नी की शिकायत पर जींद के जज्वंती निवासी जसवंत उर्फ जज्जू और मदनहेड़ी निवासी संजय पूनिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 मृतक के मामा धीरज कुमार ने बताया कि सुनारिया कलां निवासी संत कुमार रोहतक में ट्रांसपोर्ट का काम करता था। आरोपी जसवंत और संजय दोनों संत कुमार की सगी बुआ के बेटे हैं। धीरज का कहना है कि आरोपी संजय ने संत को मदनहेड़ी में करीब 15 एकड़ जमीन खरीदवाने का वादा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद संजय ने संत से जमीन दिलवाने के एवज में करीब 32 लाख रुपये लिए, लेकिन कुछ दिनों बाद पता चला कि संजय ने जमीन अपनी मां के नाम करवा ली। जब संत ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। संत कुमार ने संजय से कई बार रुपये मांगे लेकिन उसने न तो रुपये वापस किए और न ही जमीन संत कुमार के नाम करवाई। इसी तरह दूसरे आरोपी जसवंत सिंह ने संत कुमार से अपनी बेटी की शादी करने के लिए आठ लाख रुपये उधार लिए थे। शादी होने के बाद जब संत कुमार ने जसवंत से रुपये मांगे तो उसने कुछ दिन बाद देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार संत ने उससे रुपये वापस मांगे लेकिन उसने देने से इन्कार कर दिया। सारी जमापूंजी खत्म होने के कारण संत कुमार तनाव में रहने लगा। इसी तनाव में संत कुमार ने 21 मार्च को घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे पीजीआई ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


परिवार में नहीं बचा कमाने वाला
घटना के बाद मृतक की पत्नी पुष्पा ने पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। संत के परिवार में उनकी छह साल की बेटी और 12 साल का बेटा है। उनकी पत्नी पुष्पा देवी घरेलू कामकाज करती है। संत की मौत के बाद परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। जांच अधिकारी प्रमोद का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed