फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   tax case, seal mobile tower by nigam

कर के चक्कर में सील होंगे मोबाइल टावर

Mon, 03 Apr 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 03 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
tax case, seal mobile tower by nigam
मनीष्‍ा ग्राोवर - फोटो : amar ujala
शहर में टावर लगाकर हर रोज लाखों में खेल रहीं दूर संचार कंपनियों ने नगर निगम को ठेंगा दिखा दिया है। दो बार चेतावनी नोटिस के बावजूद 31 मार्च तक ज्यादातर ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स निगम के खाते में जमा नहीं करवाया। निगम अधिकारी ने भी अब सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। सीएम दौरे के बाद 10 अप्रैल से टावरों को सील करने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन


 बता दें कि शहर के अंदर निगम की सीमा में 226 के करीब टावर हैं, जिनसे कामर्शियल आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाना है, जो लाखों रुपये बनता है। निगम की ओर से मार्च माह में टावर संचालकों को नोटिस दिए गए। टैक्स ब्रांच के मुताबिक नोटिस के बावजूद 10 प्रतिशत टावरों का कामर्शियल टैक्स आया है। 90 प्रतिशत ने कोई कदम नहीं उठाया। यहीं कारण है कि निगम अपना साल 2016-17 का प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


टॉप 100 सूची में शामिल डिफाल्टर भी खामोश
निगम ने बकाया करोड़ों रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए टॉप 100 डिफाल्टरों की सूची तैयार की थी। इसमें बड़े-बड़े स्कूलों से लेकर शिक्षण संस्थान, बिल्डिंग मालिक और सरकारी विभाग शामिल हैं। 31 मार्च तक का हिसाब लगाने पर टैक्स ब्रांच ने पाया कि सूची में शामिल 20 लोगों ने ही टैक्स जमा कराया है। उनमें भी बड़े डिफाल्टर एक या दो ही शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed