{"_id":"58ebe64a4f1c1ba368cf5a52","slug":"sucide-haryana-rohtak-crime-police-death-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले 75 हजार में बेची मशीन, फिर मांगे 6 लाख, परेशान हो युवक ने की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले 75 हजार में बेची मशीन, फिर मांगे 6 लाख, परेशान हो युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 11 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने पहले तो अपने रिश्तेदार को केबल में टांके लगाने वाली मशीन 75 हजार रुपये में बेच दी। कुछ ही दिन बाद व्यक्ति ने रिश्तेदार से मशीन के छह लाख रुपये मांगने शुरू कर दिये। व्यक्ति द्वारा लगातार रुपये देने का दबाव बनाने से तंग आकर युवक ने सोमवार को विशाल नगर में ऑफिस में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में सिंहपुरा के सुनील उर्फ काका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से सोनीपत के गांव रोहणा निवासी महिला दीपक ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। फिलहाल सुखपुरा चौक स्थित हनुमान कालोनी में किराये के मकान में रहती है। दीपक की शादी करीब तीन साल पहले सुमित के साथ हुई थी। पहले तो वह सुमित के साथ गांव रोहणा में ही रहती थी। बाद में दोनों रोहतक में रहने लगे। सुमित केबल का काम करता था। महिला ने बताया कि उसके पति ने उनके रिश्तेदार के बेटे गांव सिंहपुरा निवासी सुनील उर्फ काला से केबल में टांके लगाने वाली मशीन 75 हजार रुपये में खरीदी थी। सुमित ने उसे मशीन के पैसे दे दिये थे। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद सुनील कहने लगा कि यह मशीन छह लाख रुपये की है। वह छह लाख रुपये मांगने लगा। आरोप है कि सुनील शराब पीकर कभी दिन तो कभी रात में घर आकर परेशान करने लगा। वह लगातार घर आकर पैसे देने का दबाव बना रहा था। दीपक का आरोप है कि लगातार प्रताड़ित होने के कारण सुमित ने दोपहर को विशाल नगर में ऑफिस के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का कहना है कि आरोपी सुनील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।