फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Soldier shot dead in Chamaria village of Rohtak

Rohtak: चमारिया गांव में छुट्टी आए फौजी की गोली मारकर हत्या, सुबह भाई के बच्चों को छोड़ने जा रहा था स्कूल

Tue, 08 Aug 2023 02:43 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Aug 2023 02:43 PM IST
सार

रोहतक में फौजी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभी वह 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। सुबह अपने भाई के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। 

विज्ञापन
Soldier shot dead in Chamaria village of Rohtak
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के चमारिया गांव में छुट्टी आए फौजी 22 वर्षीय मोहित की तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सुबह नौ बजे के करीब सरकारी स्कूल के पीछे अंजाम दी गई। तीन साल पहले मोहित के पिता की भी हत्या हो चुकी है। वारदात के पीछे रंजिश है या नहीं, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोहित जाट रेजिमेंट में दो साल पहले भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी पोस्टिंग बरेली थी। अभी वह 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। सुबह अपने भाई के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। गली के मोड़ पर तीन बाइक सवार युवक आए और मोहित को दो गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर सदर थाने से इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, सीआईए टू प्रभारी आजाद सिंह नैन व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


तीन साल पहले खेत में जा रहे पिता की गोली मारकर की थी हत्या 
पुलिस को जांच में पता चला है कि तीन साल पहले जून 2020 में मोहित का पिता भूप उर्फ भुला साइकिल पर खेत में जा रहा था। जब वह स्कूल के पास पहुंचा तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भुला के भाई कुलदीप उर्फ नान्हा के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed