फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   snatching, haryana, rohtak, crime, police, snattchers, poss area, jind byepass

नहीं रुक रही है स्नेचिंग, जींद बाईपास पर युवक से छिनैती

Tue, 13 Sep 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 13 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
snatching, haryana, rohtak, crime, police, snattchers, poss area, jind byepass
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
शहर में स्नेचिंग की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कई महिलाओं से स्नेचिंग के बाद अब जींद बाईपास पर एक व्यक्ति से स्नेचिंग की गई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यक्ति से रुपये और मोबाइल छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। इस संबंध में शहर थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से राजस्थान के चुरू जिले के गांव गनाऊ निवासी महावीर सिंह ने बताया कि वह मोखरा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। काफी समय से महावीर का परिवार नेहरू कालोनी में रहता है। उनका कहना है कि रविवार को फैक्ट्री मेें काम खत्म करने के बाद स्टाफ की बस ने उन्हें हिसार बाईपास पर छोड़ दिया। यहां से वह पैदल घर की तरफ जा रहे थे। जब वह जींद बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर आये तीन युवक उनके पास रुके। तीनों ने महावीर को हथियार दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर महावीर की जेब से 11 हजार रुपये सहित एक मोबाइल व दस्तावेज छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। सोमवार सुबह महावीर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed