{"_id":"57eadcc64f1c1b537c574b58","slug":"shadilal-batra-rape-case-case-rape-attempt-congress-leader-rohrtak-haryana-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद शादी लाल बतरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस, घर पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद शादी लाल बतरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस, घर पर पसरा सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 28 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
परिवार वाले सुबह ही चले गये दिल्ली आरोप को बताया जा रहा है राजनीतिक साजिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एक थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शादी लाल बतरा के रोहतक स्थित आवास पर सन्नाटा पसर गया। पूरा परिवार बुधवार सुबह दिल्ली चला गया। हालांकि, परिवार और उनके करीबियों को महिला की शिकायत हजम नहीं हो रही है। आरोप को राजनीतिक साजिश के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि सांसद बतरा पर दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
सांसद के करीबियों की मानें तो शादी लाल बतरा रोहतक से दो बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले भी वह राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। बतरा के करीबियों का कहना है कि सांसद पर आज तक ऐसा कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि सांसद का पूरा राजनीतिक करियर बेदाग रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी होने के चलते उन्हें और कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि सांसद बतरा का रोहतक की डीएलएफ कालोनी में आवास है। यहां उनकी पत्नी रहती हैं। सांसद की तीन बेटियां हैं। एक पुत्र की नहर में डूबने से मौत हो चुकी है।