फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Secret of Ajay Nandal death did not open even after a month

Haryana: एक माह बाद भी नहीं खुला कॉमनवेल्थ पदक विजेता के पति की मौत का राज, पूजा जांच की गति से असंतुष्ट

Tue, 27 Sep 2022 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 10:35 PM IST
सार

पूजा सिहाग एडीजीपी से मिलीं हैं। पहलवान बोलीं कि अभी तक विसरा जांच रिपोर्ट तक नहीं आई है। पिता ने कहा कि बेटा नशा नहीं करता था। जबकि नशे की ओवरडोज दी गई है। एसआईटी ने दिल्ली पुलिस की लैब को रिमांडर भेजा है कि दो साथी पहलवानों के नारकोटिक्स टेस्ट की तारीख जल्द दी जाए।

विज्ञापन
Secret of Ajay  Nandal death did not open even after a month
मृतक अजय नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पूरे एक माह बाद भी कॉमनवेल्थ पदक विजेता महिला पहलवान पूजा सिहाग के पति अजय नांदल की मौत का राज नहीं खुल सका है। मंगलवार को पूजा नांदल परिजनों के साथ एडीजीपी ममता सिंह से मिलीं और पुलिस की जांच की गति पर असंतुष्टि जाहिर की। एडीजीपी ने जांच में तेजी लाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गढ़ी बोहर निवासी बिजेंद्र नांदल ने 28 अगस्त को पीजीआईएमएस थाने में शिकायत दी थी कि उसके दो बेटे थे। बड़ा बेटा अजय सीआईएसएफ में था। साथ ही मेहर सिंह अखाड़े में अभ्यास करता था। दिल्ली में नौकरी के चलते शनिवार व रविवार को घर आता था। शनिवार को पता चला कि अजय निजी अस्पताल में दाखिल है, जहां वह अपने छोटे बेटे विजय के साथ पहुंचा।
विज्ञापन


डॉक्टर अजय को मृत घोषित कर चुके थे। उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली की अजय के साथ कारोर निवासी रवि व हिसार के गांव सुल्तानपुर निवासी सोनू उर्फ लुक्का थे। अजय की मौत रवि के नशीले पदार्थ की ओवर डोज देने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rewari: हाईवे-48 पर नियम विरुद्ध चल रहे 18 ढाबों-होटलों पर चला बुलडोजर, NGT के आदेश पर 8 विभागों की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन एक माह बाद भी पुलिस यह खुलासा नहीं कर सकी है कि अजय की मौत का असली कारण क्या है। आरोपी रवि के अलावा दूसरे साथी पहलवान सोनू भी पूछताछ की जा चुकी है। 

अब तक विसरा रिपोर्ट नहीं आई 
पूजा सिहाग ने कहा कि उसके पति के साथ एक माह पहले क्या हुआ था, उसकी मौत कैसे हुई पुलिस अभी तक इसका खुलासा नहीं कर पाई है। यहां तक कि विसरा रिपोर्ट तक नहीं मिली है। रिपोर्ट से ही खुलासा हो सकेगा कि उसके पति की मौत मादक पदार्थ से हुई है या नहीं। दूसरा पुलिस अभी तक सही ढंग से दो साथी पहलवानों से भी पूछताछ नहीं कर सकी है। आईजी ने जांच में तेजी लाने का भरोसा दिया है। 


मेरा बेटा नशा नहीं करता था, फिर ओवरडोज से कैसे हुई मौत 
अजय नांदल के पिता बिजेंद्र ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनको बताया गया कि अजय की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। जबकि उनका बेटा नशा नहीं करता था। अजय की मौत के असली कारणों का पुलिस जल्द खुलासा करे, ताकि मुझे न्याय मिल सके। 

विसरा जांच रिपोर्ट मंगवाने व दो साथी पहलवानों का नारकोटिक्स टेस्ट कराने के लिए दोबारा पत्राचार कर रहे हैं। ताकि जल्द जांच को पूरा कर सकें। इसके लिए पहले से एसआईटी गठित है। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed