फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: One lakh prize crook Himanshu alias Bhau absconded abroad on fake passport

Rohtak: एक लाख का इनामी हिमांशु उर्फ भाऊ जाली पासपोर्ट पर विदेश फरार, पुलिस ने की प्रत्यर्पण की तैयारी

Thu, 17 Nov 2022 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 10:01 PM IST
सार

मामले में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज है। गृह मंत्रालय के पास रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसटीएफ को जांच में पता चला कि भाऊ गलत पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश चला गया है। पासपोर्ट अगस्त में जारी किया गया है।

विज्ञापन
Rohtak: One lakh prize crook Himanshu alias Bhau absconded abroad on fake passport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एक लाख का इनामी मोस्टवांटेड बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ जाली पासपोर्ट पर विदेश भाग गया है। इसके लिए फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाया है। एसटीएफ रोहतक की तरफ से भाऊ के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। इसमें कई लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मार्च 2022 में गांव के अंदर तीन हत्याएं हुईं, जिनको गैंगवार से जोड़कर देखा गया। दो मार्च को गांव का युवक रोहित उर्फ बजरंग गांव में ही बैंकमित्र दलबीर के कार्यालय में बैठा था। आरोप है कि गांव का अंकित व दो अन्य लड़के आए और रोहित उर्फ बजरंग पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जब आरोपी बाहर जाने लगे तो दलबीर का पिता राजेंद्र आ गया। उसने सोचा कि दलबीर पर गोली चलाकर आए हैं। राजेंद्र ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने अंकित व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो हत्याओं के बाद गांव के बस चालक की हत्या हुई, जिसके पीछे भाऊ गैंग का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rewari: कंटेनर में मेवात ले जा रहे 16 गोवंशों को बजरंग दल ने कराया मुक्त, दम घुटने से चार की मौत

पुलिस ने भाऊ के तीन-चार साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन भाऊ हाथ नहीं आया। वह 2019 से फरार था। अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। उसके खिलाफ झज्जर के बेरी थाने में दो, आसौदा में एक व शिवाजी कॉलोनी थाने में पहले से दो केस दर्ज हैं। 


एसटीएफ को जांच में पता लगा विदेश भागने का, अगस्त को जारी किया गया पासपोर्ट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बेरी थाने में सितंबर 2021 में एक केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच एसटीएफ रोहतक कर रही है। एसटीएफ को जांच में पता चला कि भाऊ गलत पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश चला गया है। पासपोर्ट अगस्त में जारी किया गया है, जिसकी वैधता 2032 तक है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने भाऊ के खिलाफ एसटीएफ की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420, 468, 471, 120बी व पासपोर्ट एक्ट 12, 3 के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को पता लगा है कि मोस्ट वांटेड हिमांशु उर्फ भाऊ विदेश भाग गया है। उसके खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। साथ ही प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए पहले रेड कॉर्नर जारी करवाया जाएगा।  -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed