Rewari: कंटेनर में मेवात ले जा रहे 16 गोवंशों को बजरंग दल ने कराया मुक्त, दम घुटने से चार की मौत
धारूहेड़ा निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता अश्वनी को सूचना मिली थी कि राजस्थान की तरफ से एक बंद बॉडी कंटेनर में क्रूरता से गोवंशों को भरकर मेवात इलाके में ले जाया जा रहा है। गोतस्करी के आरोपी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देख भाग रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते राजस्थान से गोवंशों को मेवात ले जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धारूहेड़ा कस्बा के समीप एकबंद बॉडी कंटेनर का पीछा कर 16 गोवंशों को तस्करी के आरोपियों से मुक्त कराया है, जबकि दम घुटने से चार गोवंशों की मौत भी हो गई थी। गोतस्कर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-4 निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता अश्वनी को सूचना मिली थी कि राजस्थान की तरफ से एक बंद बॉडी कंटेनर में क्रूरता से गोवंशों को भरकर मेवात इलाके में ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद अश्वनी अपने साथी अक्षय, नितिन, गोपाल सहित अन्य साथियों के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव कापड़ीवास के पास गाड़ी लगाकर खड़े हो गए।
इसी दौरान जयपुर की तरफ से कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। इसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी को 75 फुटा रोड पर दौड़ा दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कंटेनर का अगला टायर फट गया, जिससे तस्कर गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गए।सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें गोवंशों को भरा गया था। जिंदा मिले 16 गोवंशों को धारूहेड़ा की ही नंदू गोशाला में भिजवा दिया गया है। पुलिस ने अश्वनी सैन की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।