फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, investigation Rajya Sabha polls, Haryana, subhash batra, court, subash, haryana

दस दिन में रद्द हो राज्यसभा चुनाव, नहीं तो कोर्ट जाऊंगा : बतरा

Wed, 15 Jun 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 15 Jun 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
rohtak, investigation Rajya Sabha polls, Haryana, subhash batra, court, subash, haryana
पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा का चुनाव में बड़े षड्यंत्र का आरोप - फोटो : amar ujala
पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बड़ा षड्यंत्र किया गया है। एक सोची-समझी साजिश के तहत चुनाव कराया गया। इससे न केवल राजनीति पर दाग लगा है, बल्कि निर्वाचन आयोग की छवि भी धूमिल हुई है। इस चुनाव को 10 दिन के अंदर रद्द नहीं किया गया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। अपनी पार्टी के नेताओं पर कहा कि चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने आरके आनंद को समर्थन देने के लिए कहा था, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने ऐसा नहीं किया। आला कमान के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव में जो खेल हुआ है उसे सब जानते हैं। पंच-सरपंच के चुनाव में भी पारदर्शिता बरती जाती है, लेकिन इतने बड़े चुनाव में नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं। वोटिंग के दौरान पेन बदल दिए गए। खुलेआम पता चल रहा है कि किस हद तक षड्यंत्र किया गया है। इसमें भाजपा से लेकर अन्य दलों के नेता शामिल हैं। पूर्व गृह राज्यमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में जाट आरक्षण पर बवाल मचा हुआ है और मुख्यमंत्री इलाहाबाद में डुबकी लगाकर पाप धो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed