फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Family taken hostage, 15 tola gold and cash worth Rs 5 lakh looted

Rohtak: परिवार को बंधक बना 15 तोले सोना व 5 लाख की नकदी लूटी, चार नकाबपोशों ने हथियारों के बल पर की वारदात

Sat, 16 Dec 2023 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 08:19 PM IST
सार

किलोई गांव में चार नकाबपोश युवकों ने हथियारों के बल पर नर्स को परिवार सहित कमरे में बंद किया। महिला के पति गुरुग्राम स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं, नर्स मेवात मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। डीएसपी राकेश कुमार गांव में पहुंचे, वारदात का सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
Rohtak: Family taken hostage, 15 tola gold and cash worth Rs 5 lakh looted
परिवार को बंधक बना 15 तोले सोना व 5 लाख की नकदी लूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के किलोई खास गांव में चार नकाबपोश युवक मेवात मेडिकल कॉलेज की नर्स और उसके परिवार को बंधक बनाकर 15 तोले सोना और 5 लाख की नकदी लूटकर ले गए। वारदात शनिवार की देर रात डेढ़ बजे अंजाम दी गई। डीएसपी सांपला राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सीआईए प्रथम, द्वितीय के अलावा सदर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मेवात मेडिकल कॉलेज में नर्स एवं किलोई गांव निवासी सीमा हुड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच दिन पहले गांव आई थी। पति जयभगवान हुड्डा गुरुग्राम स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। गांव में उनका मकान शिव मंदिर रोड पर है। शनिवार की रात वह अपने बेटे के साथ अंदर वाले कमरे में सो रही थी जबकि सास प्रेमो देवी व ससुर जयसिंह बाहर वाले कमरे में सोए हुए थे।
विज्ञापन


बोले - शोर किया तो जान से मार देंगे
रात करीब डेढ़ बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उनकी सास ने दरवाजा खोलकर पूछा, कौन है। दरवाजा खोलते ही चार युवक अंदर आए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उनकी सास को मारपीट कर युवक उनके ससुर के पास कमरे में ले गए। इसके बाद नर्स व उसके बेटे से मारपीट की और उसी कमरे में ले जाकर बंद कर दिया, साथ ही मोबाइल फोन छीन लिए। नकाबपोश बोले-शोर किया तो जान से मार देंगे। आरोपी हाथ में बंदूक व चाकू लिए हुए थे। -जैसा कि नर्स सीमा हुड्डा ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर निकाले जेवरात और नकदी
सीमा का कहना है कि आधा घंटे तक आरोपी घर के अंदर उत्पात करते रहे। अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर सीमा की सोने की दो चेन व लॉकेट, कानों की सोने की चार बाली, सोने व चांदी की एक-एक अंगूठी, गले का सेट, सोने के दो कड़े और उनकी सास की सोने की एक चेन, दो जोड़ी कानों की बाली, सोने की एक अंगूठी, चांदी के 10 सिक्के और 5 लाख की नकदी ले गए। जाते समय आरोपी दो मोबाइल फोन भी ले गए।

डेढ़ घंटे बाद पड़ोसियों ने आकर निकाला बाहर
नर्स ने बताया कि लुटेरे करीब डेढ़ बजे आए और तीन बजे तक वारदात अंजाम दी। उनका शोर सुनकर पड़ोसी आए और कमरे का ताला तोड़कर बाहर निकाला। तीन बजे ही सीमा ने पति जयभगवान को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

वारदात से गांव में दहशत का माहौल
गुरुग्राम से करीब साढ़े चार बजे मकान मालिक जयभगवान हुड्डा रोहतक पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डीएसपी राकेश कुमार, सदर थाना प्रभारी मुरारी लाल के अलावा सीआईए प्रथम व द्वितीय की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे तक जांच पड़ताल की और ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।

पैदल ही निकल गए लुटेरे, नहीं दिख रहा कोई वाहन
पुलिस को घर के नजदीक एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। युवकों की उम्र 20 से 30 के बीच दिखाई दे रही है, जो वारदात अंजाम देकर पैदल ही जा रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि करीब दो किलोमीटर तक आरोपी पैदल ही गए हैं।


किलोई गांव में हुई लूट की वारदात की जांच कर रहे हैं। अभी एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, लेकिन उसमें कोई वाहन दिखाई नहीं दे रहा। नकाबपोश युवक पैदल ही जाते दिख रहे हैं। जल्द उनको काबू किया जाएगा। -इंस्पेक्टर मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed