फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Fake FIR of theft lodged in police by selling grains loaded in Truck

Rohtak: गाड़ी में भरा अनाज बेचकर पुलिस में लिखवा दी चोरी की फर्जी FIR, खुल गई गाड़ी चोरी की झूठी कहानी

Sat, 16 Dec 2023 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 10:57 PM IST
सार

गाड़ी मालिक ने गाड़ी चोरी की झूठी कहानी रची थी। 4 दिसंबर 2022 का मामला है। पुलिस ने खुलासा कर मालिक को साढ़े चार लाख रुपये दिलाए हैं। 

विज्ञापन
Rohtak: Fake FIR of theft lodged in police by selling grains loaded in Truck
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में एक ढाबे के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी होने का मामला फर्जी पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी मालिक ने खुद ही गाड़ी चोरी की झूठी कहानी रचकर गाड़ी में लदे 353 क्विंटल गेहूं को बेचकर रुपये हड़प गया था। उसके बाद गाड़ी चोरी कर उसमें लदे गेहूं की चोरी होने के बारे में पुलिस में शिकायत दी थी। मामला 4 दिसंबर 2022 का है।

विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में जुलाना निवासी सतीश ने बताया था कि 27 नवंबर 2022 को वह गाड़ी में 353 क्विंटल गेहूं भरकर सिरसा से नोएडा के लिए निकला था। रास्ते में महम कस्बे के पास स्थित ढाबे पर उसने गाड़ी खड़ी कर दी व अपने घर जुलाना चला गया। वह पहली दिसंबर को गाड़ी लेने गया तो गाड़ी नहीं मिली। पूछताछ करने पर पाया कि गाड़ी वहां से 30 नवंबर शाम 6 बजे जा चुकी थी।
विज्ञापन


जीपीएस चेक करने पर दादरी रोड पर खड़ी मिली थी खाली गाड़ी
गाड़ी में लगे जीपीएस को चेक किया गया तो गाड़ी दादरी रोड पर खाली खड़ी मिली। मामले की जांच उपनिरीक्षक सतीश कादयान द्वारा अमल में लाई गई। पुलिस जांच में सतीश द्वारा बताई गई कहानी झूठी पाई जाने के बाद उस पर झूठी शिकायत देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बेची गई गेहूं की बोरियों के बदले मिले रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया कि आरोपी खुद ही ढाबे से गाड़ी लेकर गया था। अब पुलिस ने अधीक्षक हिमांशु गर्ग के आदेशानुसार बरामद किए गए ढाई लाख रुपयों की सुपरदारी कराने के बाद असली मालिक विशाल निवासी अलीगढ़ यूपी को सौंप दिए गए हैं। आरोपी सतीश के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed