फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Double Murder Parents wanted son Tarun to leave drug and gambling addiction

Rohtak Double Murder: माता-पिता चाहते थे बेटा तरुण छोड़ दे नशे व जुए की लत, गलत संगत में पड़ गया था

Sun, 24 Jul 2022 03:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 03:00 AM IST
सार

तरुण को तीन साल होटल संभालने दिया था लेकिन वह नहीं चला पाया। फिर दंपती को ही कारोबार संभालना पड़ा। होटल कर्मी बोला कि तरुण पैसे मांगने होटल पर आता था।

विज्ञापन
Rohtak Double Murder Parents wanted son Tarun to leave drug and gambling addiction
चंद्रभान व उसकी पत्नी निशा का फाइल फोटो। आरोपी तरुण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक की जनता कॉलोनी में तारा होटल के मालिक चंद्रभान व उसकी पत्नी निशा की हत्या से पड़ोसी तक सकते में हैं। क्योंकि पड़ोसियों ने दंपती को कड़ी मेहनत करके कारोबार खड़ा करते देखा है। दंपती चाहता था कि उनका बेटा तरुण नशे व जुए की लत छोड़ दे। इसलिए 3 साल तक उसे होटल भी चलाने को दिया, लेकिन वह नहीं चला सका। 

विज्ञापन


होटल व घर के बाहर एकत्रित रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने बताया कि चंद्रभान थरेजा ने छोटी सी उम्र में मेहनत करनी शुरू कर दी थी। इस कारण वह ज्यादा पढ़ाई भी नहीं कर सका। उसने बेटे को पढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन तरुण गलत संगत में पड़ गया। उसकी पंजाब के अमृतसर में शादी कर दी। उसका एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन


2019 में माता-पिता से अलग होकर वह परिवार सहित किराए पर रहने लगा, लेकिन परिवार का गुजारा नहीं चला पा रहा था। उसे परेशान होते माता-पिता से नहीं देखा गया। दो साल बाद वापस आए तरुण को परिवार सहित घर में रख लिया। अब तरुण माता-पिता पर दबाव बना रहा था कि होटल उसके नाम किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता ने दो लाख रुपये कर्ज उतारे थे 
होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि जब तरुण अपने माता-पिता से होटल पर आकर झगड़ा करता था तो उसने सुना था कि करीब 15 लाख का कर्ज है। उसमें से 2 लाख रुपये तो माता-पिता ने उतार दिया था। अब तरुण चाहता था कि होटल व दूसरी प्रॉपर्टी उसके नाम करवा दी जाए। इसके लिए अक्सर झगड़ा करता था। होटलकर्मी ने बताया कि उसे नहीं पता था कि ऐसा भी हो जाएगा। 

अचानक धमाके से आंख तो खुल गई थी, सोचा कोई सामान फेंका होगा
होटलकर्मी ने बताया कि अक्सर तरुण घर के बाहर झगड़ा करता रहता था। रात को अचानक धमाके की आवाज सुनकर नींद खुल गई, लेकिन यह पता नहीं था कि गोली चली है। क्योंकि तरुण अक्सर घर के अंदर सामान फेंकता रहता था। थोड़ी देर बाद भाभी ने आवाज लगाई। तब वह उठा। इसके बाद पुलिस को सूचना देने का निर्णय लिया। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भाभी ने कॉल की। इसके बाद पुलिस आई और शवों को कब्जे में लिया।

आरोपी के सरेंडर करने की चर्चा फैली, पुलिस ने किया इनकार
उधर, शनिवार शाम को चर्चा फैली की आरोपी ने कोर्ट के अंदर सरेंडर कर दिया है, लेकिन शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने इस बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। सीआईए व थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में छापे मार रही है।

अपने ही कटघरे में, तीन दिन में तीन वारदात आई सामने

  • अगस्त 2021 में विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर, उसकी पत्नी, बेटी व सास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे अभिषेक को गिरफ्तार किया था, जो अब न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है।
  • बोहर गांव में दो दिन पहले पत्नी की हत्या के आरोप में पति सुनील को गिरफ्तार किया गया, जिसे अदालत में पेश कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वारदात के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
  • बनियानी गांव में मां की हत्या के आरोप में बेटे संजय को गिरफ्तार किया गया था, जिसे पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद सामने आ रहा है।
  • अब जनता कॉलोनी में दंपती की हत्या कर दी गई। आरोप है कि बेटे ने प्रॉपर्टी विवाद में माता-पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed