{"_id":"5759ab7c4f1c1b9f659c5452","slug":"rohtak-crime-rape-and-made-porn-clip-women-rape-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप कर वीडियो क्लिप बनाई, ब्लैकमेल कर रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप कर वीडियो क्लिप बनाई, ब्लैकमेल कर रुपये हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 10 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
शहर निवासी महिला के साथ फैक्ट्री में काम करता था पानीपत का युवक
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर निवासी एक महिला के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने रेप करके पहले वीडियो क्लिप बनाई और फिर उसे ब्लैकमेल करके दो साल तक रेप करता रहा। उसने महिला से रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, महिला की पैरवी करने पर एक युवक को झूठे केस में फंसाने का प्रयास भी किया गया। हालांकि सच्चाई सामने आने पर युवक बच गया। अब पीड़ित ने सीएम के पास शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला के पति की 2014 में मौत हो गई थी। विधवा पर 6 बच्चों की जिम्मेदारी आ गई। इसके लिए वह हिसार रोड पर एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगी। यहां पानीपत के समालखा का एक युवक भी नौकरी करता था। आरोप है कि वह महिला को अपने झांसे में फंसाकर हिसार रोड पर एक होटल में लेकर गया और उसे नसीला पदार्थ पिलाकर रेप करके वीडियो क्लिप बना ली। युवक लगातार दो साल तक महिला को ब्लैकमेल करके रेप करता रहा और उससे कई बार रुपये भी हड़प लिये। महिला ने कर्जदार होने के कारण तंग होकर सिटी थाने में शिकायत कर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई नहीं होती देख आरोपी युवक ने महिला की मदद करने वाले हिसार रोड पर रहने वाले एक दूसरे युवक के खिलाफ ही झूठी शिकायत पुलिस में दी। इसमें कहा गया कि उक्त युवक ने उससे जबरन महिला का रेप कराया है। हालांकि पीड़ित ने खुद पुलिस के पास जाकर सच्चाई बताई। अब आरोपी पर कार्रवाई के लिए पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है।