{"_id":"581a48984f1c1b5e384375df","slug":"rohtak-crime-gun-shoot-haryana-plot-case-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहलबा गांव में प्लाट के विवाद में व्यक्ति को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहलबा गांव में प्लाट के विवाद में व्यक्ति को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
गंभीर घायल कबूल सिंह पीजीआई के आईसीयू में भर्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवासीय योजना के तहत मिले प्लाट को लेकर चल रहे झगड़े में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया है। मंगलवार शाम कुछ लोगों ने बहलबा गांव निवासी कबूल सिंह पर गोलियां चला दी। कबूल को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक लाया गया। बुधवार को आपरेशन के बाद उसे आईसीयू में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि कबूल सिंह को दो गोलियां लगी हैं। आपरेशन करके एक गोली को निकाल दिया गया है, जबकि दूसरी गोली निकाली जानी है। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव बहलबा में कलिंगा रोड साइड गरीब तबके के लोगों को पंचायत की ओर से प्लाट दिए गए हैं। इसी में कबूल सिंह पुत्र माई लाल को भी प्लाट मिला है। इसी प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद में कबूल सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है। मंगलवार शाम जब कबूल सिंह गांव से घर की ओर जा रहा था तो इसी बीच पैदल चल रहे एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो कबूल सिंह जमीन पर गिरा था। उसे तत्काल पीजीआई लाया गया और वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ दिवान सिंह ने बताया कि घायल कबूल सिंह की शिकायत पर सोमवीर नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कबूल सिंह के भतीजे राकेश ने बताया कि कबूल को कान से गुजरती हुई गाल में और पीठ के रास्ते पेट में गोली लगी है। डॉक्टरों ने आपरेशन कर पेट की गोली निकाल दी है। जबकि गाल की गोली निकालना बाकी है। डॉक्टर कबूल के बारे में कुछ भी नहीं कह रहे हैं।