फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, gun shoot, haryana, plot case, crime

बहलबा गांव में प्लाट के विवाद में व्यक्ति को गोली मारी

Thu, 03 Nov 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 03 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, gun shoot, haryana, plot case, crime
गंभीर घायल कबूल सिंह पीजीआई के आईसीयू में भर्ती - फोटो : amar ujala
आवासीय योजना के तहत मिले प्लाट को लेकर चल रहे झगड़े में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया है। मंगलवार शाम कुछ लोगों ने बहलबा गांव निवासी कबूल सिंह पर गोलियां चला दी। कबूल को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक लाया गया। बुधवार को आपरेशन के बाद उसे आईसीयू में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि कबूल सिंह को दो गोलियां लगी हैं। आपरेशन करके एक गोली को निकाल दिया गया है, जबकि दूसरी गोली निकाली जानी है। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बहलबा में कलिंगा रोड साइड गरीब तबके के लोगों को पंचायत की ओर से प्लाट दिए गए हैं। इसी में कबूल सिंह पुत्र माई लाल को भी प्लाट मिला है। इसी प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद में कबूल सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है। मंगलवार शाम जब कबूल सिंह गांव से घर की ओर जा रहा था तो इसी बीच पैदल चल रहे एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो कबूल सिंह जमीन पर गिरा था। उसे तत्काल पीजीआई लाया गया और वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ दिवान सिंह ने बताया कि घायल कबूल सिंह की शिकायत पर सोमवीर नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कबूल सिंह के भतीजे राकेश ने बताया कि कबूल को कान से गुजरती हुई गाल में और पीठ के रास्ते पेट में गोली लगी है। डॉक्टरों ने आपरेशन कर पेट की गोली निकाल दी है। जबकि गाल की गोली निकालना बाकी है। डॉक्टर कबूल के बारे में कुछ भी नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed