फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, Anger flared on police laxity, drugs smuggling, child arrest, crime, haryana

युवक स्मैक सड़क पर फेंककर बस्ती में घुसा, आरोपी हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने किशोरी को उठाया

Sun, 29 May 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 29 May 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
rohtak,  Anger flared on police laxity, drugs smuggling, child arrest, crime, haryana
पु‌लिस कार्रवाई - फोटो : Demo pic
पुलिस को देखकर स्मैक की पूड़िया सड़क पर फेंककर एक आरोपी शनिवार दोपहर को रैनकपुरा स्थित खोकराकोट की बस्ती में घुस गया। यहां आरोपी को पकड़ने गई सिटी थाना पुलिस ने एक 13 साल की बच्ची को पकड़ लिया। पुलिस ने स्मैक खोजने के लिए बच्ची की शीतल पेयजल से भरी पेटी को तोड़ दिया। किशोरी किसी तरह पुलिस की गिरफ्त से भागकर परिजन के पास पहुंची तो हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों और बस्ती के लोगों में हाथापाई हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मी जैसे तैसे करके घर से निकले। बस्ती वालों का कहना है कि मामले की शिकायत एसपी से करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, मामले में गऊ कर्ण चौकी के एएसआई प्रकाश सिंह ने बचाव करते हुए कहा कि एक लड़का स्मैक को सड़क पर फें ककर बस्ती में घुस गया था। इस कारण पुलिस ने उसे पकड़ने बस्ती में घुसी थी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस की दो गाड़ी रैनकपुरा स्थित खोकराकोट बस्ती में पहुंची। पुलिस को किसी के घर से स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने छापामारी की, लेकिन सही आरोपी की जगह वह किसी दूसरे घर में घुस गई। इस घर में एक छठी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की अपने दो छोटे भाइयों के साथ बैठी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बेटी को पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह पुलिस के चंगुल से निकलकर रोती हुई परिजनों के पास पहुंची। कुछ ही देर में परिजन और बस्ती के लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते बस्ती के लोगोें और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बच्ची से बदसलूकी भी की। आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला बढ़ता देख पुलिस टीम मौके से भाग निकली। इसके बाद गौकर्ण चौकी से कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बस्ती वासियों से बातचीत की।
विज्ञापन


8 ग्राम स्मैक थी आरोपी के पास, केस दर्ज

वहीं, पुलिस जिस आरोपी का पीछा करते हुए बस्ती में घुसी थी। उसने करीब 8 ग्राम स्मैक की पुड़िया सड़क पर फेंक दी। एएसआई प्रकाश ने बताया कि मामले में रैनकपुरा निवासी बलजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी स्मैक की पूड़िया फेंककर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल पेयजल बेचकर इकट्ठा किये रुपये गायब

परिजनों की मानें तो किशोरी पास के स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। बच्ची के चाचा का दावा है कि खाली समय में वह शीतल पेयजल बेचकर रुपये इकट्ठा करती है। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने शीतल पेयजल से भरी पेटी तोड़ दी और उसमें बने गल्ले से रुपये निकाल लिए। साथ ही कानों की बालियां भी चुरा ली।


बस्तीवासियों ने बनाई पुलिस कार्रवाई की क्लिप

वहीं, पुलिस की कार्रवाई को सबूत बनाने के लिए कुछ बस्ती वालों ने एक वीडियो क्लिप भी बना ली। अब बस्ती वासियों का कहना है कि क्लिप को एसपी को दिखाया जाएगा। ताकि एसपी को पुलिस की गलत छापेमारी के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed