{"_id":"64f2296231abbabb200220ea","slug":"rohtak-accused-of-being-recruited-by-giving-fake-documents-case-filed-against-red-cross-driver-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: फर्जी दस्तावेज देकर भर्ती होने का आरोप, 31 साल बाद रेडक्रॉस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: फर्जी दस्तावेज देकर भर्ती होने का आरोप, 31 साल बाद रेडक्रॉस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 01 Sep 2023 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:41 PM IST
सार
31 साल पहले 1992 में सांघी निवासी बिजेंद्र हुड्डा भर्ती हुआ था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच रिपोर्ट पर आर्य नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फर्जी (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में फर्जी दस्तावेज देकर वर्ष 1992 में रेडक्राॅस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती होने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच व शिकायत पर आर्य नगर थाने में सांघी गांव निवासी बिजेंद्र हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई रामनिवास ने दी शिकायत में बताया कि शिकायत मिली थी कि सांघी गांव निवासी बिजेंद्र हुड्डा सेवादार कम चालक के पद पर रेडक्राॅस में 1992 में भर्ती हुआ। भर्ती के समय डीसी रोहतक को दिए आवेदन में अपनी जन्म तिथि 10-6-1970 अंकित की।
विज्ञापन
जबकि ड्राइविंग लाइसेंस पर 23-10-1986 लिखी हुई है। इतना ही नहीं, 2004 में आरोपी को ड्राइवर के पद पर पदोन्नत किया गया। रेडक्राॅस विभाग द्वारा बिजेंद्र सिंह के नौंवी कक्षा फेल व विधालय त्याग के प्रमाण पत्रों की प्रमाणिकता के संबंध में पूछा गया तो प्रताप मोहल्ला स्थित स्कूल के मुख्य अध्यापक ने प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में जब एसडीएम कार्यालय से रिकॉर्ड मांगा तो बताया गया कि इस नंबर का कोई लाइसेंस नहीं जारी किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।