{"_id":"64e8b6fa6e020bf38a0ba2b3","slug":"rohtak-a-minor-was-freed-after-raiding-in-a-hotel-and-sent-to-a-child-care-institution-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: होटल में छापा मारकर देह व्यापार में धकेली नाबालिग को मुक्त करा बाल देखरेख संस्थान भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: होटल में छापा मारकर देह व्यापार में धकेली नाबालिग को मुक्त करा बाल देखरेख संस्थान भेजा
Fri, 25 Aug 2023 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Aug 2023 07:43 PM IST
सार
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई ने शिकायत की है। होटल प्रबंधक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
नाबालिग (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में जींद रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर जिला बाल संरक्षण इकाई ने देह व्यापार में धकेली गई नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया। लड़की का मेडिकल करवाकर बाल देखरेख संस्थान में भेज दिया गया है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार की गई है।
विज्ञापन
जिला बाल संरक्षण ईकाई, बाल कल्याण समिति तथा पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। घटना के बाद से होटल मैनेजर मौके से फरार है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बाल कल्याण समिति की ओर से नाबालिग लड़की की काउंसिलिंग करवाई जा रही है ताकि परिजनों की तलाश की जा सके।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा भी संबंधित मामले में कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग लड़की को मुक्त करवाने के लिए गठित टीम में शहर थाना प्रभारी देशराज द्वारा नामित निरीक्षक बुधराम तथा उपनिरीक्षक सुनीता और संरक्षण अधिकारी पूनम, बाल कल्याण समिति की ओर से आशा व अंजू बाला शामिल थी।
विज्ञापन