फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the race for speed, the Roadways bus won... but five lives were lost.

Muzaffarnagar News: रफ्तार की होड़ में जीत गई रोडवेज...हार गईं पांच जिंदगियां

Thu, 10 Sep 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
In the race for speed, the Roadways bus won... but five lives were lost.
बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद
मुजफ्फरनगर। बड़ौत मार्ग पर भैसाना गांव में हादसे की वजह रोडवेज की रफ्तार रही। बड़ौत से निकलते ही बस को तेज दौड़ाया गया। बुढ़ाना से निकलते ही चालक ने ईको से आगे निकलने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी। रफ्तार में रोडवेज जीत गई लेकिन हादसे में दो बाइक पर सवार पांच जिंदगियां हार गई। अपनों का इंतजार कर रहे बेबस परिवार आंसू बहा रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए रोडवेज बस दोपहर दो बजे 32 यात्रियों को लेकर चली थी। लगभग पौने तीन बजे बस बुढ़ाना पहुंची। अधिकतर सवारियां बुढ़ाना में ही उतर गई थी। यहां से बस में मुजफ्फरनगर के लिए 17 यात्री सवार हुए।
विज्ञापन

भैसाना तक पहुंचने में परिचालक ने सात सवारियों के टिकट ही बने थे। इस बीच रोडवेज चालक ने आगे चल रही ईको को ओवरटेक करने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी। काफी दूर तक रोडवेज और ईको बराबर चलते रहे। बस आगे निकली लेकिन एन वक्त पर सामने की तरफ से आ रही दो बाइकों में टकरा गई। हादसा होते ही जोर का धमाका हुआ। बस में सवार यात्री चीख-पुकार मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैसाना के अनवार ने बताया कि वह अपनी चारपाई पर बैठे हुए थे। दूर से ही बस अनियंत्रित नजर आई। बाइकों में टक्कर मारने के बाद चालक ने बस को एक साइड में रोका और उतरकर भाग गया। यात्रियों ने बताया कि चालक बड़ौत से ही तेज रफ्तार से चल रहा था। कई बार दूसरे वाहनों से टकराने से भी बचा।
----
कांपने लगी सवारियां...मदद के लिए आया भैसाना
मुजफ्फरनगर। हादसे के बाद बस में सवार यात्री कांपने लगे। जोर का धमाका हुआ तो इधर-उधर खड़े लोगों की नजर भी घटनास्थल पर गई। राहगीरों ने अपने वाहन रोक लिए। भैसाना में अपने घरों के पास खड़े लोगों ने शोर मचाया। गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। पुलिस और एंबुलेंस को कॉल की गई। इस बीच चालक बस को रोककर फरार हो गया। बस के यात्री नीचे उतरे। भयावह हादसे से यात्री कांपने लगे। बस की टक्कर से बाइक सवार दूर जाकर गिरे थे।

-----
परिचालक ने एआरएम को बताई हादसे की वजह
खतौली के एआरएम राकेश कुमार हादसे के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस के परिचालक से संपर्क किया और हादसे की वजह पूछी। परिचालक ने बताया कि आगे चल रही ईको को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है।

बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद

बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद

बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद

बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद

बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद

बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद

बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद

बुढ़ाना कोतवाली में खड़ी बड़ौत डिपो की रोडवेज : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed