{"_id":"6aa1b6cc6381b498db0892a1","slug":"two-detained-for-extortion-from-a-bullion-trader-search-on-for-the-third-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184192-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सराफा व्यवसायी से रंगदारी वसूली में दो हिरासत में, तीसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सराफा व्यवसायी से रंगदारी वसूली में दो हिरासत में, तीसरे की तलाश
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप लगाकर सराफा व्यवसायी से चार सिपाहियों के रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस अब तक दो आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले में मंगलवार रात थाने की पुलिस और एसओजी ने नगर में ताबड़तोड़ दबिश दीं। टीम ने दो युवकों को हिरासत में लिया, जबकि तीसरे की तलाश में कई अन्य मोहल्लों में छापा मारा गया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। हिरासत में लिए गए युवकों से अधिकारी पूछताछ करते रहे। पुलिस बृहस्पतिवार को पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
अब तक हुई पुलिस की जांच में तिलहर थाने के चार सिपाहियों के अलावा जलालाबाद के रहने वाले तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है। हिरासत में लिए गए दोनों युवक नगर के मोहल्ला कानूनगोयान के रहने वाले हैं। इनमें से एक युवक को कुछ माह पहले रोजा पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि घटना के दौरान दोनों आरोपी सिपाहियों के संपर्क में थे। अगले दिन मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रकरण को रफा-दफा कराने का प्रयास भी किया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुरुआती जांच में ही पुलिस को वसूली के इस मामले में कुछ स्थानीय लोगों के शामिल होने का शक था। मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं। हालांकि, मामले में नामजद दो सिपाहियों को घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस उनकी तलाश में दिल्ली और मेरठ गई थी।
विज्ञापन
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सराफा व्यापारी की मौत के मामले की जांच शुरू
निगोही। मोहल्ला गांधीनगर में सराफा व्यापारी उमेश कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू की 20 अगस्त को पुलिस की दबिश के दौरान छत से गिरकर मौत होने के मामले में सीओ ने जांच शुरू कर दी है। मामले में छह पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इसकी जांच सीओ पुवायां प्रवीण मलिक को दी गई। बुधवार को सीओ निगोही थाने में पहुंचे। वहां सीओ सदर शुभम वर्मा पहले से मौजूद थे। प्रवीण मलिक ने पूरे मामले की जानकारी ली है। सीओ ने बताया कि मामले के बारे में सारे तथ्य जुटाए जा रहे हैं। संवाद