{"_id":"6aa1b5dc2c4188102109d5bf","slug":"two-members-of-a-fake-financer-gang-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-166394-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फर्जी फाइनेंसर गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फर्जी फाइनेंसर गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने राहगीरों की गाड़ियां जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने वाले फर्जी फाइनेंसर गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के हथिनाग निवासी आदर्श सिंह (23) और कप्तानगंज के बैदोलिया निवासी शशांक पांडेय (21) के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी पहले वाहन मालिक से रकम की मांग करते थे। पैसा नहीं देने पर मृत्यु या गंभीर चोट का भय दिखाकर वाहन अपने कब्जे में ले लेते थे और बाद में उसे वापस नहीं करते थे।
आरोपियों ने 27 अगस्त और 6 सितंबर को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की बाइक कब्जे में ली थी। इनमें एक बाइक 7 सितंबर को बरामद हो गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कप्तानगंज क्षेत्र के अर्जुनडीहा, भारीनाथ निवासी विशाल भारद्वाज और गोंडा के वजीरगंज क्षेत्र के काशीपुर निवासी अमन सिंह के साथ मिलकर काम करते थे। कप्तानगंज क्षेत्र के बेलसड़ निवासी अभिषेक यादव उन्हें कोड बताता था और उसी के आधार पर वाहन निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र के बैसार निवासी गुलाब यादव की बाइक 6 सितंबर को ले ली। वहीं, दुधौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास से अभिषेक यादव के बताने पर विशाल, शशांक और अमन ने लालगंज क्षेत्र के परसांव निवासी विजय पाल की बाइक ली थी। इसी तरह 27 अगस्त को आरोपियों ने बिहार निवासी संजय मेहता की बाइक ली थी। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर उनकी तलाश कर रही है।
-- -- -- -- -- -
कार सवारों ने मांगे 50 हजार, न देने पर छीनी बाइक
नगर बाजार। कप्तानगंज क्षेत्र में कार सवार चार लोगों पर एक युवक की बाइक रोककर 50 हजार रुपये मांगने और बाइक अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना 26 जून की बताई गई है। महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बैसार निवासी गुलाब यादव के मुताबिक 26 जून को वे अपनी बाइक से अयोध्या जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के गेट के पास एक कार में सवार चार लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। जान से मारने का भय दिखाकर 50 हजार रुपये मांगे और उनकी बाइक छीनकर चले गए। आरोपियों ने एक मोबाइल नंबर देकर रुपये की व्यवस्था होने पर फोन करने और पैसे लेकर आने के बाद बाइक ले जाने की बात कही। कई बार फोन करने के बावजूद बिना पैसे दिए बाइक लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को कप्तानगंज थाने में तहरीर दी है। संवाद