{"_id":"6aa1b5d425b141cac70ec7eb","slug":"death-threat-to-mahamandaleshwar-sachchidanand-maharaj-two-audio-messages-sent-to-his-mobile-rampur-news-c-282-1-rmp1004-179738-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर भेजे दो ऑडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर भेजे दो ऑडियो
Thu, 10 Sep 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर में छठी महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे वृंदावन स्थित चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर श्री 1008 सच्चिदानंद महाराज को बुधवार को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
धमकी पाकिस्तान के नंबर के तौर पर बताए जा रहे एक मोबाइल नंबर से मिलने की बात कही गई है। उनके मोबाइल पर धमकी भरे संदेश के साथ दो ऑडियो भी भेजे गए हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज बुधवार शाम रामपुर में रजा टेक्सटाइल्स कॉलोनी में चल रहे छठी महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बताते हैं कि उनके मोबाइल नंबर पर पाकिस्तानी नंबर से कॉल आई और उन्हें धमकाया गया। कॉल करने वाले ने दो ऑडियो भी भेजे हैं। धमकी भरी कॉल आने के बाद खलबली मच गई। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धमकी वाले मोबाइल नंबर और ऑडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नंबर वास्तव में पाकिस्तान का है अथवा किसी अन्य स्थान से तकनीकी माध्यम के जरिये इसका इस्तेमाल किया गया है। ऑडियो में कही गई बातों और धमकी की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि धमकी भरी कॉल आने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
यहां बताते चलें कि महामंडलेश्वर ने छह दिसंबर 2026 को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा करने का एलान किया है। इसके बाद से वह चर्चा में आ गए हैं।