{"_id":"57eadefc4f1c1bf70a5766aa","slug":"rape-rohtak-gangrape-rape-victim-rohtak-criminal-invole-crime-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 28 Sep 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
एक केस में समझौते के बदले एक लाख लेते पति-पत्नी गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लोगों से यौन संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में पुलिस ने पति पत्नी को एक केस में समझौता करने की एवज में एक लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया है। दोनों पर झूठा केस दर्ज करवाने और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। महिला ने कुछ समय पहले ही शहर के चार लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के केस में फंसाया था।
27 सितंबर को आदर्श नगर निवासी पूनम ने शहर थाना प्रभारी को शिकायत दी थी। पूनम ने बताया कि जिस महिला रेखा ने उनके पति अनीश के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करवाया था, उसने फर्जी तरीके से चार लोगों को फंसाया और समझौते के नाम पर ब्लैकमेल कर रही है। पूनम ने पुलिस को सूचना देकर रेखा और उसके पति शमशेर से बात की। इस पर दोनों ने पूनम से समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। चार लाख रुपये में सौदा हो गया। इसके बाद अदालत में शपथ पत्र देने की बात हुई। शपथ पत्र देने के दिन रेखा ने पूनम से एक लाख रुपये मांगे। एक लाख रुपये लेने के लिए रेखा अपने पति के साथ मंगलवार को जींद चौक पर पहुंची थी। पूनम से जैसे ही पैसों का थैला आरोपियों को दिया पहले से ही तैयार पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। शहर थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया था।
गिरोह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी, वकील और अन्य लोग भी शामिल
पुलिस पूछताछ में रेखा ने बताया कि उसके गिरोह में वकील, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। रेखा ने बताया कि वह झांसे में लेकर पहले तो लोगों से यौन संबंध बनाती थी। इसके बाद रुपये ऐंठने के लिए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाती थी। बाद में समझौता करने की एवज में ब्लैकमेल कर लाखों रुपये मांगती थी। इस साजिश में उसका पति व अन्य लोग भी शामिल रहते थे। पुलिस पूछताछ में रेखा ने बताया कि वह पहले भी फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, जींद और भिवानी में ऐसी वारदात कर चुकी है। सभी मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह था मामला
जींद जिले के गांव कालौदा निवासी रेखा ने पुलिस को तीन अगस्त को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि वह अपने पति शमशेर के साथ जींद की विश्वकर्मा कालोनी में किराये के मकान में रहती है। उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है। दुकान के लिए सामान लेने वह रोहतक के पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक दुकान पर आई थी। महिला का आरोप था कि दुकानदार ने किसी और दुकान से सामान दिलाने के बहाने एक जगह ले गया और तीन युवकों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने अनीश, अजय, संदीप और संदीप के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।