फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, kidnapp, crime, girl, haryana, rohtak, delhi, police, student

दुष्कर्म के बाद सातवीं की छात्रा को सड़क पर फेंका

Thu, 12 Jan 2017 02:29 AM IST
Updated Thu, 12 Jan 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
rape, kidnapp, crime, girl, haryana, rohtak, delhi, police, student
रोहतक से अपरहण कर आरोपियों ने खरखौदा में नाबालिग से किया दुष्कर्म - फोटो : demo pic
बाइक सवार दो आरोपियों ने शहर से एक सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर खरखौदा में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दोनों आरोपी छात्रा को हिसार रोड पर फेंककर फरार हो गये। शहर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


शहर की एक कालोनी निवासी नाबालिग ने बताया कि वह 24 दिसंबर को घर पर अकेली थी। माता पिता किसी काम से घर से बाहर गये थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और भाभी की बीमारी की खबर दी। छात्रा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला को भाभी कहती है। दोनों युवक भाभी के पहचान के थे। आरोपियों ने कहा कि भाभी अस्पताल में भर्ती है। छात्रा उनकी बाइक पर  बैठकर अस्पताल चल दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि पीछे बैठे युवक ने मुंह दबा लिया और खरखौदा के एक मकान में ले गए। यहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात भर दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे अगले दिन हिसार रोड पर फेंककर फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रदीप उर्फ मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार देर रात को आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed