फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape attempt till killing

गरनावठी हत्याकांड: कुकर्म के दौरान हुई मौत, गन्ना छोड़कर भागा तो फंसा

Sun, 07 Feb 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 07 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
rape attempt till killing

गरनावठी के गौरव मर्डर केस का खुलासा आखिरकार उसी गन्ने के टुकड़े से हुआ जिसे पुलिस ने कोठड़े से बरामद किया था। 10 घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी नसीब ने क बूल कर लिया कि उसने गौरव के साथ कुकर्म किया था। इस दौरान उसने गौरव का मुंह तूड़े में ठूस दिया, दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गांव के ही नसीब को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआई-2 की टीम पिछले दो दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। अमर उजाला ने शनिवार को प्रकाशित समाचार में इन्हीं बिंदुओं की ओर इशारा किया था, जांच में भी यही सामने आया।

विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज राकेश सैनी और एसआई सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को कमरे से मिले गन्ने के आधार पर आरोपी की भनक लगी थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने गन्ना चूसने वाले आदमी के बारे में पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने बताया कि नसीब ही गन्ना चूस रहा था। इसके बाद नसीब को उठाकर पूछताछ की गई। आरोपी नसीब मजदूरी करता है। आरोपी गन्ने का लालच देकर मासूम को कोठड़े तक ले गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मुंह दबाया फिर तूड़े में ठूसा 

आरोपी नसीब की हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने पहले तो गौरव के चिल्लाने पर हाथ से उसका मुंह दबा दिया। मगर जब गौरव उसके काबू में नहीं आया तो आरोपी ने उसका मुंह तूड़े में ठूस दिया। इसके कुछ देर बाद तक आरोपी ने सोचा कि गौरव बेहोश हुआ है, लेकिन जब आरोपी ने तूड़े से गौरव को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।


 इसके बाद आरोपी के हाथ पैर फूल गए। उसने खुद के बचाव के लिए गौरव को तूड़े के अंदर ही दबा दिया, ताकि कि सी को वारदात के बारे में पता न चल सके। 

 

यूं हुआ शक

आरोपी ने वारदात के बाद पुलिस के लिए क ई सबूत छोड़ दिए थे। पुलिस एक के बाद एक कड़ी जोड़ती हुई आरोपी तक पहुंच गई। वारदात स्थल पर छोड़ा गया गन्ना नसीब के गले की फांस बन गया। वारदात के बाद से नसीब गांव छोड़कर इधर-उधर घूमता रहा। बात गन्ने पर अटकी तो जांच की सुई नसीब पर अटक गई। गांव में नसीब के नहीं मिलने से पुलिस का शक और गहरा गया। इसे बाद पुलिस टीम ने आरोपी नसीब को दबोच लिया।


10 घंटे पूछताछ के बाद उगला सच

सीआईए-2 ने आरोपी नसीब को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। 


थोड़ा दबाव बनाने के बाद आरोपी ने मौके से मिले गन्ने को चूसने की बात कबूल ली। इसी के साथ पुलिस को जांच में पुख्ता बिंदु मिल गया। आरोपी ने कहा कि उसने गौरव को गन्ना तो दिया था लेकिन हत्या किसी अन्य व्यक्ति ने की है। आरोपी के इस बयान ने पुलिस फिर चकरा गई। करीब 10 घंटे तक आरोपी से गहन पूछताछ के बाद आखिर नसीब टूट गया और पुलिस के सामने सच्चाई उगल दी।


ये था मामला

गरनावठी गांव में मंगलवार को पांच साल का मासूम गौरव घर के बाहर से लापता हो गया था। बुधवार को परिजनों ने अनहोनी की आशंका जता सुनारिया रोड पर जाम भी लगाया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। तलाशी के दौरान गौरव का शव घर के पीछे बने तूड़े के एक कमरे में दबा मिला। खोजी कुत्ते और बदबू के कारण पुलिस कमरे तक पहुंच सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि बच्चे की मौत मुंह में तूड़ा ठूंसे जाने के कारण गला रुकने से हुई। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को दिनभर गांव में गुप्त ऑपरेशन चलाया था।



-------

नसीब गन्ने का लालच देकर बच्चे को कोठड़े में ले गया था। यहां उसके साथ कुकर्म किया, इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

याज्ञवेंद्र सिंह, एसएचओ, कलानौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed