फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape attemp in rohtak, crime against women

घर में घुसकर निशक्त नाबालिग से कुकर्म की कोशिश

Sat, 15 Oct 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 15 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
rape attemp in rohtak, crime against women
Rape - फोटो : getty
एक आरोपी ने देर रात घर में घुसकर निशक्त नाबालिग से कुकर्म की कोशिश की। नाबालिग के चिल्लाने के बाद जब उसकी मां ने आरोपी को पकड़ने का कोशिश की तो वह धक्का देकर फरार हो गया। इस संबंध में महिला थाने में आरोपी सागर पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के निवासी है। पिछले कई साल से पूरा परिवार रोहतक की देव कॉलोनी में किराये पर रहता है। मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलता है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी गूंगी और बहरी है। वह 10 अक्तूबर की रात घर सो रही थी। देर रात आरोपी सागर घर में घुस गया। आरोपी ने पीड़िता की चारपाई पर जाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से कुकर्म का प्रयास किया। इस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया, तभी उसकी मां की आंखें खुल गईं।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने मां ने आरोपी को दबोचने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी ने पूरे घर में तोड़फोड़ मचा दी। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी सागर उनकी बेटी के निशक्त होने का कई बार फायदा उठाने की कोशिश कर चुका है। बार-बार शिकायत करने पर भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आ रहा है। मामले में जांच अधिकारी सावित्री देवी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed