{"_id":"79e7fc907665e7ffccfc8042e4b94405","slug":"prisionar-van-collepse-police-and-prisonar-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी और कैदी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी और कैदी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार सुबह मकड़ौली टोल के पास कैदियों की एक वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों कैदियों समेत वैन में सवार सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां से शाम को सभी को छुट्टी दे दी गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
रेवाड़ी पुलिस के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि वे करनाल जेल से आरोपी मंजीत और कुरुक्षेत्र जेल से नीरज पूनिया को रेवाड़ी अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे।
मूल रूप से करनाल जिले के रहने वाले दोनों युवक रेवाड़ी में हत्या प्रयास के एक मामले में आरोपी हैं। आरोपियों को पुलिस वैन (गामा) में ले कर आ रही थी।
सुबह साढ़े 10 बजे मकड़ौली टोल प्लाजा से करीब दो किमी. पहले पीछे से आ रहे एक ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी।
जिससे वैन डिवाइडर से टकराई और पलट गई। टक्कर लगने के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर भाग गया। वैन में तीन एएसआई जसवंत सिंह, बस्तीराम और राजेंद्र के अलावा सिपाही हितेश, वैन चालक और दोनों कैदी मौजूद थे। हादसे में दोनों कैदियों के अलावा पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं।
वैन पलटने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने वैन में फंसे पुलिसकर्मियों को जैसे तैसे बाहर निकाला।
बाद में पुलिसकर्मियों ने भीड़ की मदद से दोनों कैदियों को बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस वैन के साथ चल रही स्क्वायड हादसे के दौरान पीछे चल रही थी।
विज्ञापन
कैदियों को बाहर निकाले जाने तक पुलिस की दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। सभी को पीसीआर में बैठाकर पीजीआई लाया गया।
पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप भी इमरजेंसी पहुंचे और घायलों का इलाज शुरू कराया। यहां तीन घंटे आब्जर्वेशन में रखने के बाद दोनों कैदियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और दोनों को रेवाड़ी ले जाया गया।
आज होगी रेवाड़ी में पेशी
एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि करनाल निवासी दोनों कैदी रेवाड़ी में 307 के एक मामले में आरोपी है। इसी मामले में गुरुवार को उनकी पेशी होनी थी। हादसा होने के बाद रेवाड़ी भी सूचना दी गई। एएसआई के मुताबिक पीजीआई से डिस्चार्ज होने केबाद दोनों कैदियों को रेवाड़ी ले जाया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से दोनों को रेवाड़ी जेल भेज दिया गया है। अब दोनों की शुक्रवार को पेशी होगी।