फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pretext of putting Track shoot Factory two million cheated

ट्रैक शूट फैक्टरी लगाने का झांसा देकर दो लाख ठगे

Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
pretext of putting Track shoot Factory two million cheated
परिजन बनकर पहुंची पुलिस ने 4 पकड़े - फोटो : अमर उजाला
जनता कालोनी में एक किरायेदार ने मकान मालिक को ही ठग लिया। आरोपी ने मकान मालिक को ट्रैक शूट बनाने की फैक्टरी लगाने का झांसा दिया। उसने ट्रैक शूट बनाने वाली मशीन खरीदने के नाम पर मकान मालिक से दो लाख रुपये ले लिए। मकान मालिक मशीन लाने के इंतजार में बैठा रहा और आरोपी पैसे लेकर फुर्र हो गया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित नारायणी निवासी प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जनता कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि प्रदीप नाम का व्यक्ति पिछले करीब तीन साल से उनके मकान में किराये पर रहता था। प्रदीप शहर में एक ट्रैक शूट बनाने वाली दुकान पर काम करता था। कुछ दिन पहले प्रदीप ने राकेश से खुद की ट्रैक शूट वर्कशॉप बनाने की बात कही। इसमें राकेश से आधी हिस्सेदारी मांगी। राकेश झांसे में आकर अपने हिस्से के रुपये देने को तैयार हो गया।
विज्ञापन


13 सितंबर को प्रदीप ने राकेश से ट्रैक शूट बनाने की मशीन खरीदकर लाने की बात कही और मशीन की आधी रकम के दो लाख रुपये मांगे। राकेश ने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद प्रदीप कुछ देर बाद आने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक नहीं आने पर राकेश ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह स्वीच ऑफ मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश के बयान पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि जल्द गिरफ्तारी हो सके। 
एएसआई सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed