फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police was searching, surrender in court, rohtak police, crime in rohtak

पुलिस खाक छानती रही, इनामी ने कोर्ट में किया सरेंडर 

Thu, 13 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 13 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police was searching, surrender in court, rohtak police, crime in rohtak
crime - फोटो : demo pic
कुलताना के सरपंच विनोद और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी अक्षय ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पिछले दो महीनों से खाक छान रही थी। लेकिन उसके बारे में सुराग नहीं लगा सकी। इस मामले में अभी तक आठ से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले में अक्षय के पिता बोहर निवासी राजेन्द्र को गिरफ्तार किया था। उन पर सरपंच के भाई प्रमोद को धमकी देने का आरोप था। वह मामले में समझौता करने दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाला अक्षय वारदात के दिन से ही फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने सरपंच को सुरक्षा मुहैया करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से ही हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सांपला थाना एसएचओ राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने सुबह ही कोर्ट में सरेंडर किया है। 
विज्ञापन

 
ये था मामला 
15 अगस्त को कुलताना सरपंच विनोद शर्मा अपनी रेखा शर्मा और तीन साल के बेटे के साथ अपने घर पर सोए हुए थे। उसी समय एक कार में आए बदमाशों ने सरपंच के घर का दरवाजा खुलवाया और पूरे परिवार पर गोलियों से हमला कर दिया, जिसमें विनोद शर्मा को चार गोली, पत्नी को दो गोली लगी थी। वहीं बेटे अमन को छर्रे लगे थे। तीनों का दिल्ली में उपचार हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अभी तक इस मामले में जितेन्द्र उर्फ सोनू निवासी कुलताना, राजेन्द्र निवासी गांव बोहर, दिग्विजय निवासी सेक्टर तीन व राममोहन निवासी बोहर, जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी मदीना व मोनू निवासी डिघल झज्जर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed