फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police recovered the bike used by the accused in the encounter

ढाई करोड़ लूट मामला: पंजाब से चोरी की बाइक पर सवार थे बदमाश, दो जिलों की पुलिस को भी चकमा दे गए 

Sat, 16 Apr 2022 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 11:52 PM IST
सार

तड़के तीन बजे तक रोहतक व जींद की पुलिस उचाना के खेतों में आरोपियों को तलाश करती रही। 15 मिनट आमने-सामने फायरिंग हुई। एएसआई को गोली लगने से रोहतक पुलिस की टीम ढीली पड़ गई।

विज्ञापन
Police recovered the bike used by the accused in the encounter
घायल एएसआई अमित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर एक में हुई ढाई करोड़ की लूट के आरोपियों को पकड़ने जींद गई रोहतक पुलिस के हाथ अब भी खाली है। मुठभेड़ के बाद दो बदमाश जिस बाइक पर सवार होकर फरार हुए, वह बरामद हो गई है, जो पंजाब से नवंबर 2021 में चुराई गई थी। 10 से 15 मिनट हुई मुठभेड़ के बाद रोहतक व जींद की संयुक्त टीम बदमाशों को पकड़ नहीं सकी। शनिवार को तड़के तीन बजे पुलिस अधीक्षक वापस लौटे। उधर, गोली लगने से घायल एएसआई अमित की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने उसकी साढ़े तीन घंटे के बाद रात को गोली निकाल ली है। 

विज्ञापन


आठ अप्रैल को सेक्टर एक में दो बाइक सवार कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 2 करोड़ 62 लाख लूटकर ले गए थे। रोहतक की सीआईए द्वितीय को सूचना मिली थी कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे बदमाश जींद में देखे गए हैं। पुलिस की एक टीम जींद के उचाना के आसपास दो दिन से सर्च अभियान चला रही थी। रात करीब 9 बजकर 38 मिनट पर पुलिस ने सड़क किनारे बाइक पर दो युवक दिखाई दिए।
विज्ञापन


दोनों ने मास्क लगा रखा था। साथ ही युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों जैसे कद काठी में दिखाई दे रहे थे। जैसे ही पूछताछ शुरू की, एक युवक ने पिस्तौल निकाली और एसआई अमित के पेट में गोली मार दी। पुलिस ने उनका पीछा किया। दोनों पक्षों में 10 से 15 मिनट तक आमने-सामने की फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवक पालवां के अंदर घुस गए और खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए। जींद व रोहतक पुलिस की संयुक्त टीम ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक हाथ नहीं लगे। हालांकि बाइक जरूर बरामद हो गई थी। जांच में पता चला कि बाइक नवंबर 2021 में पंजाब से चुराई गई है। 

साढ़े तीन घंटे चला एएसआई का ऑपरेशन 
वहीं, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल रोहतक पुलिस के एएसआई अमित का शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे से पौने तीन बजे तक ऑपरेशन चला। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई, जो अंतड़ियों में फंसी थी। लीवर व गुर्दे व पेट के दूसरे महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित हैं। जींद से लौट कर एसपी ने अमित से हालचाल पूछा। डॉक्टरों ने बताया कि दो दिन में अमित को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

 

ढाई करोड़ की लूट बेहद शातिराना ढंग से अंजाम दी गई है। लुटेरे पूरी तरह प्रोफेशनल लग रहे हैं। उनका प्रयास था कि कम से कम सबूत छोड़े जाएं। वारदात के पीछे कई दिन पहले प्लानिंग की गई लगती है, जिसके अंदर अकेले दो युवक शामिल नहीं है। अब तक पुलिस बैंकों से पैसा लेकर एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के 18 से 20 कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही सूचना देने वाले को पांच लाख का इनाम दिया जाएगा। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed