फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police men died in jail

ड्यूटी पर तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत

Sun, 01 Nov 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 01 Nov 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
सुनारिया जेल में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की पेट में गोली लगने से संदिग्ध
विज्ञापन
परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही की शुक्रवार रात को गुंबद नंबर 1 पर ड्यूटी थी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला ने बताया कि हिसार जिले के मंडी आदमपुर निवासी 40 वर्षीय सिपाही जगदीश चंद्र की शुक्रवार शाम 6 से रात 10 बजे तक गुंबद नंबर एक पर ड्यूटी थी। प्रत्येक चार घंटे बाद ड्यूटी बदलती है। उनके साथ ही एक अन्य सिपाही भी कुछ ही दूरी पर तैनात था। ड्यूटी खत्म होने से कुछ ही देर पहले अचानक गोली चलने की आवाज आई। दूसरे कर्मचारी गुंबद पर पहुंचे तो जगदीश का शव नीचे पड़ा था। आनन फानन में जगदीश को अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1 मई 2013 को दोबारा किया था ज्वाइंन
 जेल अधीक्षक ने बताया कि जगदीश ने कई वर्ष पहले पुलिस महकमे में नौकरी ज्वाइन की थी। किन्हीं कारणों से उस भर्ती को कोर्ट ने रोक दिया था। इसके बाद 1 मई 2013 को फिर से जगदीश ने सुनारिया जेल में ज्वाइन किया।


सुहागों वाली रात को उजड़ गया सुहाग
जगदीश अपने परिवार के साथ जेल की लाइन में सरकारी क्वार्टर में रहता था। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चे पढ़ाई करते हैं। सिपाही की मौत करवाचौथ की रात को हुई। पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली रात को एक सुहागिन का सुहाग उजड़ गया। जगदीश एक दिन पहले ही अपने गांव से लौटा था।

परिजन बोले- कोई तनाव नहीं था
घटना को लेकर सुबह तक आत्महत्या के कयास लगाए गए। लेकिन जब मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को बयान दिये। परिजनों का कहना है कि जगदीश किसी भी तरह से परेशान नहीं था। परिवार में भी उसके सभी से मधुर संबंध थे। परिजनों ने बताया कि वह एक ही दिन पहले गांव से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed