फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police, beaten, thief, public, party, friends, rohtak, haryana

दोस्तों संग पार्टी कर दूसरे के घर में घुसा पुलिसकर्मी, चोर समझ हुई धुनाई

Tue, 02 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
police, beaten, thief, public, party, friends, rohtak, haryana
मकान मालिक ने पड़ोसियों के साथ मिलकर तीनों को बेसुध कर पुलिस को सौंपा - फोटो : demo pic
एक पुलिस कर्मचारी को दोस्तों के संग पार्टी करने के बाद दूसरे के घर में घुसना भारी पड़ गया। जैसे ही पुलिसकर्मी अपने दोस्तों के साथ मकान में घुसा, मकान मालिक और पड़ोसियों ने चोर समझकर उन्हें पीट डाला। बेसुध हालत में तीनों को सलारा मोहल्ला चौकी में लाया गया। इसके बाद सब्जी मंडी थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी मनोज और उसके दोस्त सोहन व बिजेंद्र पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन


दरअसल, गुरुनानकपुरा स्थित एक धार्मिक स्थल की इमारत जर्जर हो चुकी है। पुलिस लाइन के रिजर्व पुलिस बल में तैनात कांस्टेबल मनोज अपने दोस्त सोहन और बिजेंद्र के साथ 29 जुलाई की रात यहां पार्टी करने पहुंच गए। तीनों दोस्तों ने यहीं पर पार्टी की। आरोप है कि तड़के करीब तीन बजे तीनों मोहल्ले के एक मकान में घुस गए। मकान मालिक ने उन्हें चोर समझकर शोर मचा दिया। इसके बाद मकान मालिक और पड़ोसियों ने तीनों को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। लोगों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो खुलासा हुआ कि इसमें से एक पुलिसकर्मी है। इसके बाद पुलिस तीनों को लेकर सलारा मोहल्ला चौकी में ले आई। यहां सब्जी मंडी थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ नशे की हालत में घर में घुसना और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गफलत में सलारा मोहल्ला चौकी इंचार्ज पर गिर जाती गाज

तीनों की हरकतों के कारण सलारा मोहल्ला चौकी इंचार्ज पर गाज गिरने-गिरते बच गई। दरअसल, मोहल्लेवासियों ने उस जगह की एक वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों को दिखा दी जहां पर पार्टी की थी। यहां पर कुछ शराब की बोतलें भी पड़ी थीं। सीनियर अधिकारी ने वीडियो में कैद जगह को चौकी समझा और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई का मन बना लिया। मगर बाद में स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो चौकी की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं बची कार्रवाई से जान

भिवानी की छात्रा से गैंगरेप मामले की जांच कर रही एसआईटी में सलारा मोहल्ला चौकी इंचार्ज सदस्य हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। इसलिए एसआईटी के सभी सदस्य कार्रवाई में व्यस्त हैं। जब सीनियर अधिकारियों को पता चला कि चौकी इंचार्ज एसआईटी की कार्रवाई में व्यस्त थे तो उन पर कार्रवाई होने से बची।

पुलिसकर्मी पर गाज गिरना तय

इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी पर गाज गिरनी तय है। भले ही उसे कोर्ट से जमानत मिल गई हो लेकिन अब विभागीय जांच का सामना करना पड़ेगा। संबंधित थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मी के संबंध में एक रिपोर्ट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


पुलिसकर्मी सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में आरोपियों की जमानत मंजूर हो गई।
- सुभाष कुमार, सब्जी मंडी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed