{"_id":"64a2fb58cc2fb1afd501742c","slug":"pickup-driver-stabbed-to-death-in-sunaria-kalan-of-rohtak-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Rohtak: सुनारिया कलां में पिकअप चालक की गला काटकर हत्या, शिव मंदिर के पास गली में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Rohtak: सुनारिया कलां में पिकअप चालक की गला काटकर हत्या, शिव मंदिर के पास गली में पड़ा मिला शव
Mon, 03 Jul 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:16 PM IST
सार
Murder in Rohtak: युवक का शव गांव में शिव मंदिर के पास गली में पड़ा मिला है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। डीएसपी मौके पर पहुंचे हैं। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Murder in Rohtak जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के सुनारिया कलां गांव में पिकअप चालक 28 वर्षीय रवि की तीन युवकों ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शवशिव मंदिर के नजदीक गली के अंदर नाले के पास पड़ा मिला। वारदात किसने व क्यों अंजाम दी, इसकी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि सुनारिया कलां गांव में एक युवक का मुंह के बल शव पड़ा हुआ है। मौके पर भीड़ जमा है। शिवाजी कॉलोनी थाने से कार्यकारी थाना प्रभारी प्रकाश मौके पर पहुंचे और डीएसपी विवेक कुंडू को अवगत कराया। पूछताछ में पता चला कि मृतक गांव का 28 वर्षीय युवक रवि है, जो पहले ऑटो चलाता था। अब उसने पिकअप ले रखी थी।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे वहशिव मंदिर से होते हुए घर आ रहा था। दो-तीन अज्ञात युवक घात लगाकर बैठे थे। जब वह चबूतरे के पास पहुंचा तो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन व छाती में वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक ने हरे रंग की टीशर्ट व लोअर पहन रखी थी। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। मामले की जांच कर रहे एसआई सुभाष ने बताया कि वारदात रंजिश के चलते अंजाम दी गई है या नहीं, इसका पता परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पता लग सकेगा।