{"_id":"e638af577b9f29779b87e7bca638e0f4","slug":"one-youth-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने राखी बांधकर मांगी दीर्घायु, अगले दिन ही दुनिया छोड़ चला भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन ने राखी बांधकर मांगी दीर्घायु, अगले दिन ही दुनिया छोड़ चला भाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 31 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईयों की कलाई में राखी बांध दीर्घायु की कामना करने वाली बहन को क्या पता कि अब वह भाईयों के हाथ मेें आखिरी राखी बांध रहीं होगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बड़ा भाई जब अपने छोटे भाई को लेकर नोएडा निकला तो बहन ने हंसते हुए राखी की मिठाई देकर विदा किया।
तभी दो घंटे बाद भाई के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना ने उसे बेसुध कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर बड़े भाई की मौत और छोटे को गंभीर अवस्था में देख मानों वह सदमे में चली गई। अस्पताल में इधर-उधर भाई के बारे में पूछती भागती। बहन की आंखों में आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा था। पिता अपने आंसुओं को रोकते हुए जैसे ही बेटी को सीने से लगाया तो वह भी फफक पड़े।
अस्पताल परिसर में मौजूद हर कोई इस दृश्य को देख अपने आंसुओं को न रोक सका और परिवार को दिलासा देता नजर आया। बताया जा रहा था कि सचिन के नोएडा पहुंचते ही उसकी कार पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से सचिन की मौत हो गई और तरुण घायल हो गया।
विज्ञापन
कृपालनगर के रहने वाला सचिन अपने छोटे भाई तरुण के साथ कार से नोएडा के लिए शाम करीब 4 बजे रवाना हुआ। बहन ने मिठाई और खाना पैक करके कार में रखा था। महज दो घंटे बीते नहीं कि पिता रणवीर सांगवान के पास दोनों बेटों के घायल होने की खबर आई। तभी पूरा परिवार मानों सदमे में चला गया। पूरा परिवार नोएडा के लिए रवाना हो गया। नोएडा पहुंचने पर पता चला कि सचिन की मौत हो गई और तरुण जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है। परिवार को नोएडा पुलिस ने बताया कि किसी ने गोली मारकर सचिन की हत्या कर दी।
छोटा भाई ने पकड़ी नोएडा घूमने की जिद
रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण सचिन दो दिन पहले कृ पालनगर स्थित घर आया था। रविवार को जब सचिन नोएडा जाने लगा तो तरुण भी जाने की जिद करते हुए साथ चल दिया।
पिता पुलिस में
सचिन के पिता रणवीर सिंह पुलिस महकमे में कोच के नाम से मशहूर है। जवान बेटे की मौत ने रणवीर सिंह को भी तोड़ दिया। बावजूद परिवार को संभालने के लिए वह अपने आंसू छिपाते रहे।