फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   murder, lady murder, married lady murder, rohtak lady murder, haryana lady murder, rohtak

पहले पत्नी के साथ पी शराब, फिर कर दी हत्या

Thu, 07 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 07 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
 murder, lady murder, married lady murder, rohtak lady murder, haryana lady murder, rohtak
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के चरित्र पर शक के चलते हत्या के मामले में पुलिस ने सोनीपत के सिलाना निवासी कमल को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने हत्या करने से पहले अपनी पत्नी के साथ बैठकर शराब पी थी। जब पत्नी शराब के नशे में धुत हो गई तो आरोपी ने उसे मार दिया। अब पुलिस आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


कई दिन से था हत्या की फिराक में

आरोपी कमल पत्नी की हत्या करने की फिराक में पिछले कई दिनों से था। मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या की योजना उसने तभी बना ली थी जब उसने माता दरवाजा पर लिया गया किराये का कमरा छोड़ा था। इसके बाद से ही वह लगातार रात को अपनी पत्नी को घर से बाहर लेकर जा रहा था और देर रात को घर पर लौटता था।
विज्ञापन


यह था मामला
मंगलवार सुबह करीब छह बजे खोखराकोट के खेतों वाले रास्ते पर एक महिला का शव पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान फतेहपुरी निवासी अंजू (26) के रूप में की थी। फिर अंजू की मां बाला ने शव की शिनाख्त की थी। अंजू की शादी 5 साल पहले सोनीपत के सिलाना निवासी कमल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही अंजू को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाने लगा। अंजू के साथ कमल रोज मारपीट करता था। फिर वह अंजू पर शक करने लगा। इसी के चलते आरोपी ने रात को खोकराकोट में अंजू की गर्दन तोड़कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed