{"_id":"577d20c54f1c1b00487f99d5","slug":"murder-lady-murder-married-lady-murder-rohtak-lady-murder-haryana-lady-murder-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी के साथ पी शराब, फिर कर दी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पत्नी के साथ पी शराब, फिर कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 07 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के चरित्र पर शक के चलते हत्या के मामले में पुलिस ने सोनीपत के सिलाना निवासी कमल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने हत्या करने से पहले अपनी पत्नी के साथ बैठकर शराब पी थी। जब पत्नी शराब के नशे में धुत हो गई तो आरोपी ने उसे मार दिया। अब पुलिस आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
कई दिन से था हत्या की फिराक में
आरोपी कमल पत्नी की हत्या करने की फिराक में पिछले कई दिनों से था। मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या की योजना उसने तभी बना ली थी जब उसने माता दरवाजा पर लिया गया किराये का कमरा छोड़ा था। इसके बाद से ही वह लगातार रात को अपनी पत्नी को घर से बाहर लेकर जा रहा था और देर रात को घर पर लौटता था।
यह था मामला
मंगलवार सुबह करीब छह बजे खोखराकोट के खेतों वाले रास्ते पर एक महिला का शव पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान फतेहपुरी निवासी अंजू (26) के रूप में की थी। फिर अंजू की मां बाला ने शव की शिनाख्त की थी। अंजू की शादी 5 साल पहले सोनीपत के सिलाना निवासी कमल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही अंजू को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाने लगा। अंजू के साथ कमल रोज मारपीट करता था। फिर वह अंजू पर शक करने लगा। इसी के चलते आरोपी ने रात को खोकराकोट में अंजू की गर्दन तोड़कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।