{"_id":"69d8a616cce4c8d48c0096c3","slug":"murder-in-rohtak-youth-shot-dead-in-bhalauth-village-due-to-personal-enmity-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हत्या: भालौठ गांव में रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, पहले फोन पर दी धमकी; लोगों में दशहत का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में हत्या: भालौठ गांव में रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, पहले फोन पर दी धमकी; लोगों में दशहत का माहौल
Fri, 10 Apr 2026 12:56 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:56 PM IST
सार
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक विकास उर्फ नारद के खिलाफ करीब एक साल पहले गांव में शराब ठेके के बाहर फायरिंग का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत रोड स्थित भालौठ गांव में रंजिश के चलते एक युवक ने गांव के युवक विकास उर्फ नारद (24) को रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। आईएमटी थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि भालौठ गांव निवासी विकास उर्फ नारद की गांव के ही एक युवक से काफी समय से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीरवार को दोनों की पहले फोन पर बहस हुई। साथ ही आरोपी ने धमकी दी। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे आरोपी युवक अपने साथियों सहित विकास उर्फ नारद के घर आया। उसे बाहर बुलाकर चार गोलियां मार दी। गोलियां चलने से गांव में दशहत फैल गई। घायल को परिजनों ने तुरंत खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां शुक्रवार दोपहर बाद विकास ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शराब ठेके पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ था विकास
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक विकास उर्फ नारद के खिलाफ करीब एक साल पहले गांव में शराब ठेके के बाहर फायरिंग का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। साथ ही विकास ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा था कि पुलिस से बड़ा कोई बदमाश नहीं है। अबकी बार गांव के ही एक अन्य युवक पर उसे गोलियां मारने का आरोप है।
विज्ञापन
हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए तीन टीम बनाई गई हैं। -राकेश मलिक, डीएसपी सांपला।