फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   murder in rohtak marriage, shot child's chest in marriage

बारातियों का हुड़दंग, बच्चे के सीने में तो बाराती के पेट में लगी गोली

Tue, 29 Mar 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Tue, 29 Mar 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
murder in rohtak marriage,  shot child's chest in marriage
firing in barat - फोटो : बारात चली गोली
रिठाल में बारातियों का उत्पात तीन जानों पर संकट बन गया है। सोमवार दोपहर को गांव में आई बारात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक बच्चे के सीने में तो एक बाराती के पेट में गोली लग गई। बचाव में आए सिपाही को भी सिर में बोतल मारकर घायल कर दिया गया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीजीआई में दाखिल 11 साल के बच्चे सचिन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को गांव रिठाल निवासी रमेश की बेटी रवीना की शादी थी। बारात गोहाना के गांव गंगाना से आई थी। बारातियों को गांव की चौपाल में ठहराया गया था। पुलिस ने बताया कि दोपहर के समय बारौठी शुरू हुई। शाम साढ़े चार बजे जब बारौठी लड़की के घर के समीप पहुंची तो बारातियों ने उल्लास में फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार बारात में आए गंगाना निवासी सुधीर उर्फ सुधा के हाथ में एक डोगा बंदूक और दूसरे हाथ में पिस्टल था।
विज्ञापन


उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने उसे घनी आबादी का हवाला देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। कुछ ही देर में बारातियों और ग्रामीणों में झगड़ा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि फायरिंग के समय दुल्हन के पड़ोसी सुरेश का 11 साल का बेटा सचिन बारात के साथ था। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली सचिन की छाती में जा लगी। इसी बीच दूसरी गोली बाराती 50 वर्षीय सज्जन के पेट में लगी। दोनों को गोली लगने के बाद अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने वाले घायल सज्जन को ले जाने लगे तो हरियाणा पुलिस के सिपाही राजेश ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने सिपाही पर भी बोतल से वार कर दिया। अफरातफरी के माहौल में सिपाही राजेश और बच्चे सचिन को ग्रामीणों की मदद से पीजीआई में भर्ती कराया गया। जबकि बाराती सज्जन को खानपुर मेडिकल कॉलेज में ले गए। बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं है और उसे ऑपरेशन थिएटर में रखा गया है। पीजीआई में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। 


सिपाही के पेट में बोतल घुसाने का प्रयास
रिठाल निवासी सिपाही राजेश फिलहाल झज्जर में तैनात हैं। जब आरोपी पक्ष घायल सज्जन को उठा कर ले जा रहे थे तो उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपियों ने सिपाही को पकड़ लिया और उसके पेट में कांच की बोतल घुसाने का प्रयास किया। बचाव में सिपाही जैसे ही नीचे बैठा तो बोतल उसके सिर में जा लगी। इसके बाद वह भी बेसुध हो गया। सिपाही को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

 फायरिंग के मामले में गंगाना निवासी सुधीर उर्फ सुधा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विजय दहिया, एसएचओ सदर थाना इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed