{"_id":"634b13ee114aa64ade12d2a3","slug":"money-and-jewelry-stolen-from-bag-of-woman-at-new-bus-stand-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सास-बहू को मदद का झांसा दिया, बैग से 9 तोले सोने के गहने व 11 हजार रुपये चुरा ले गए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: सास-बहू को मदद का झांसा दिया, बैग से 9 तोले सोने के गहने व 11 हजार रुपये चुरा ले गए युवक
Sun, 16 Oct 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:41 AM IST
सार
बस स्टैंड पर सास-बहू को मदद का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा गुरुग्राम से बहू को साथ लेकर जींद के सिंघवाल में अपने पैतृक घर में अहोई अष्टमी पूजन के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
चोरी होने के बाद परिजनों को जानकारी देती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मम्मी सब कुछ ले गए। शादी में मिले गहने मम्मी की आखिरी निशानी थे। यह कहते ही सृष्टि फफक पड़ी। बहू को बिलखते देख सास कृष्णा भी रो पड़ी। वह यही कहती रही, गलती मेरी है जो उन लड़कों को बैग दे दिया। रोहतक में शनिवार को बस स्टैंड पर करीब नौ तोले के सोने के जेवर व 11 हजार रुपये चोरी के होने के बाद अमर उजाला को अपना दर्द सुनाते हुए दोनों महिलाएं भावुक हो गईं।
विज्ञापन
मूलरूप से जींद के सिंघवाल हाल गुरुग्राम के सेक्टर नौ में रहने वाली कृष्णा का बेटा परमजीत आईटी सेक्टर में नौकरी करता है। बहू सृष्टि भी वहां के एक नामी अस्पताल में नर्स है। शनिवार सुबह वृद्धा अपनी बहू व पोते के साथ घर से सिंघवाल के लिए निकली थी। यहां उन्हें अहोई अष्टमी का पूजन करना था। परंपरा का निर्वहन करने जा रही महिला रोहतक बस स्टैंड पर जींद की बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
यहां एक युवक आया और महिला की मदद करते हुए उसका बैग उठा लिया। महिला ने उसे टोका तो वह बोला, आंटी बैग मैं उठवा देता हूं। यह कहते हुए वह जींद की बस में आ गया। यहां सीट के नीचे बैग रख दिया। इस पर एक युवक बैठा था। महिला ने बैग के साथ वहीं बैठने की बात कही तो युवक ने उसे जगह दे दी।
विज्ञापन
इसी दौरान बस के पिछले दरवाजे से दो युवक और आ गए। इन तीनों ने मदद करते समय बैग में रखा पर्स लेकर बूथ से बस चलते ही उतर गए। उनकी इस हरकत पर संदेह हुआ तो बैग जांचा। इसमें पर्स नहीं मिला। पर्स में 11 हजार रुपये, तीन तोले का सोने का हार, चार तोले का सोने के कंगन, दो तोले सोने का लोकेट व जरूरी दस्तावेज रखे थे।
यह भी पढ़ें : महेंद्रगढ़: खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, सरकारी खाद बिक्री केंद्र के चक्कर काटने के बाद खाली हाथ लौटे
युवकों को पकड़ने के लिए शोर मचा कर बस रुकवाने का प्रयास किया, मगर तब तक बस गेट के बाहर आ चुकी थी। उतर कर अंदर आई तो तीनों युवक नजर नहीं आए। बहू को शादी में उसकी मां ने ये जेवर दिए थे। वह उसकी मां की निशानी थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जाए।
सास 30 साल पहले गंवा चुकी है अपने गहने
करीब 30 साल पहले नर्स की सास भी अपने सारे गहने गंवा चुकी है। वह इसी तरह बस में ठगों का शिकार बनी थी। शनिवार को भी तीन युवक सास-बहू से करीब चार से पांच लाख रुपये के गहने ले उड़े। महिला ने कहा कि घर से चले तो पहले स्कूटी का टायर पंक्चर हो गया। कैब से चले तो वह खराब हो गई। इसलिए बस में बैठे। बस भी रोहतक तक ही आई। यहां आकर नुकसान हो गया। होनी बलवान थी, होकर रही।
आसमानी टी-शर्ट पहने था 25 वर्षीय सांवला युवक
वृद्धा बोली, बैग उठाने वाला पूरी बाजू व गोल गले की आसमानी टी-शर्ट पहने 25-27 साल का सांवला सा युवक था। उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक भी इसी उम्र के थे। इनमें से एक काला बैग लिए हुए था। ये तीनों हमारे जीवन भर की पूंजी ले गए। जब तक पर्स नहीं निकाल लिया, युवक मेरे साथ ही खड़े रहे।
महिला ने बस स्टैंड पर नकदी व जेवर चोरी होने की शिकायत दी है। इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के कुछ सीसीटीवी खंगाले हैं। कुछ और खंगाले जाएंगे। - एसआई राजकुमार, प्रभारी, न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी।