{"_id":"23c372b675f7fa766ce83eb6bb41cb3f","slug":"molestration-with-women-worker-in-state-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG! स्टेट यूनिवर्सिटी में महिला कर्मी से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
OMG! स्टेट यूनिवर्सिटी में महिला कर्मी से छेड़खानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट में एक महिला कर्मचारी
विज्ञापन
के साथ स्टाफ व कुछ छात्रों द्वारा शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया
है। आरोप है कि स्टाफ व कुछ छात्र मिलकर गर्ल्स हॉस्टल का माहौल खराब कर
रहे हैं और विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पीड़िता की शिकायत
पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की देखरेख करने वाली एक महिला कर्मचारी ने कई दिन पूर्व अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत की थी। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि कुछ दिन पहले रात के तीन बजे एक कर्मचारी गर्ल्स हॉस्टल में बदनीयती से उसके कमरे में घुस गया। शोर-शराबा सुनकर आरोपी वहां से भाग निकला। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी को इस बारे में शिकायत की, लेकिन अधिकारी ने कार्रवाई की बजाय दबाव डाला कि एग्रो मॉल स्थित एक दुकान में जाकर अपना समझौता कर लो।
आरोप है कि अधिकारी और एक अन्य कर्मी बार-बार समझौते के लिए एग्रो मॉल में लेकर जाने का दबाव बनाते रहे। विरोध करने पर धमकी दी कि यदि उनकी शर्त नहीं मानी तो नौकरी से निकाल देंगे। महिला कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि 7 अक्तूबर की रात गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की तबियत खराब हो गई। रात के समय अधिकारी और चार-पांच छात्र वहां पहुंचे और छात्रा को रात के दो बजे अस्पताल में लेकर जाने की बात कहने लगे। मैने साथ चलने के लिए कहा तो मेरे साथ मारपीट कर कपड़े तक फाड़ दिए गए और बाद में उक्त छात्रा को अकेले ही लेकर चले गए। उस समय पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई का आश्वान देकर मामला दबा दिया गया। कर्मचारी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल का माहौल खराब किया जा रहा है। रात के समय छात्राओं को बाहर जाने दिया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीएम के कारण दबा दिया गया मामला
यूनिवर्सिटी में बीते दिनों सीएम मनोहर लाल खट्टर का कार्यक्रम था। सूत्रों की मानें तो इसी कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उस समय मामले को दबा दिया गया। यहां तक कि किसी को इस मामले की भनक तक नहीं लगने दी गई।
चल रहा शिकायतों का दौर
सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के माहौल को लेकर लंबे समय से शिकायत का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में इस महिला कर्मचारी की नियुक्ति हुई थी। महिला कर्मचारी वहां पर नियमों के अनुसार ड्यूटी कर रही थी, जो कुछ लोगों को रास नहीं आया। कुछ समय बाद ही छात्राओं ने महिला कर्मचारी की शिकायत कर दी। तभी से शिकायतों का दौर चल रहा है।
यूनिवर्सिटी की महिला कर्मचारी ने शिकायत दे रखी है, जिस पर जांच की जा रही है। फिलहाल मैं छुट्टी पर हूं इसलिए अधिक जानकारी नहीं है।
- गरिमा, इस्पेक्टर महिला थाना
मामला संज्ञान में आया है। यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर भी इसकी जांच कर रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
- हरीश कुमार, रजिस्ट्रार स्टेट यूनिवर्सिटी