फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Miscreants shot salesman in Rohtak

Rohtak: पहले शराब मांगी, फिर सेल्समैन को मारी गोली, नकाबपोश युवक ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 09 Mar 2023 09:11 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Mar 2023 09:11 PM IST
सार

रोहतक में होली पर सात मार्च की रात को कटवाड़ा गांव में शराब ठेके पर एक युवक ने पहले तो सेल्समैन से देसी शराब मांगी, फिर छाती में गोली मार दी। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया। घायल पैदल ही गांव की ओर दो किलोमीटर आया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
Miscreants shot salesman in Rohtak
demo pic

विस्तार

रोहतक में होली पर सात मार्च की रात को कटवाड़ा गांव में शराब ठेके पर एक युवक ने पहले तो सेल्समैन से देसी शराब मांगी, फिर छाती में गोली मार दी। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया। घायल पैदल ही गांव की ओर दो किलोमीटर आया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


घायल सेल्समैन दो किलोमीटर पैदल ही आया गांव
खिड़वाली गांव निवासी 62 वर्षीय रामतीर्थ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन लड़की व एक लड़का था। लड़के की मौत हो चुकी है। दो लड़की शादीशुदा हैं। वह आठ माह से कटवाड़ा स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। होली की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर कटवाड़ा गांव की तरफ से एक युवक आया। बाइक खड़ी करके खिड़की से शराब मांगने लगा।
विज्ञापन


पीजीआई में दाखिल, हालत खतरे से बाहर
बोला, देसी का एक अध्धा दे दीजिए। उसने कहा कि पैसे दे दीजिए, युवक ने कहा कि दे देता हूं। जब वह अध्धा देने लगा तो युवक ने जब से पिस्तौल निकाली और खिड़की से उसकी छाती में गोली मार दी। उसने गेट खोलकर युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह खिड़वाली गांव की तरफ भाग गया। उसने ठेकेदार महाबीर को फोन करके घटना के बारे में बताया। साथ ही पैदल ही खिड़वाली गांव की तरफ चल पड़ा। दो किलोमीटर पहुंचा तो रास्ते में ठेकेदार महाबीर व धर्मपाल कार लेकर आ रहे थे। उसने पीजीआई में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed